रोहतक में रामबिलास शर्मा बोले- पद जरूरी नहीं:1975 की गिरफ्तारी याद कर भावुक हुए; भाजपा को बताया राजनीतिक गंगा

रोहतक में रामबिलास शर्मा बोले- पद जरूरी नहीं:1975 की गिरफ्तारी याद कर भावुक हुए; भाजपा को बताया राजनीतिक गंगा

रोहतक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का दर्द एक बार फिर जुबां पर आते-आते रह गया। रामबिलास ने भावुक होते हुए कहा कि जरूरी नहीं कि पद हो, लेकिन इस बात का संतोष है कि जो पौधा उन्होंने लगाया था, आज वो फल रहा है। प्रदेश में नायब सैनी जैसा इमानदार सीएम हैं। बीते समय को याद करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि 30 नवंबर 1975 को नाहड़ से उन्हें गिरफ्तार किया गया और अंबाला में 11 दिन रिमांड पर लिया गया। कितने घाव लगे हैं, आज भी उन्हें याद है। लेकिन आज लोकतंत्र के सेनानी उनके साथ बैठे हैं। हमें बहुत मुश्किल से न्याय मिला है और भाजपा आज हर वर्ग का कल्याण कर रही है। हरियाणा की राजनीति के हैं पंडित
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और मनोहर लाल ने 26 अक्टूबर को शपथ ली। 2019 में मिली जुली सरकार बनी। 2024 में चुनाव से पहले कहा था कि भाजपा की 48 से 50 सीट आएंगी और 48 सीट आई। 2019 में भूपेंद्र हुड्डा को कह दिया था कि तेरा कांडा काढ़ दिया है। उन्हें ऐसे ही हरियाणा की राजनीति का पंडित नहीं कहते। ट्रंप की अमेरिका में ही हालत खराब
रामबिलास शर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अजीब तरह का आदमी है। ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में ही बड़े आंदोलन हो रहे हैं। ट्रंप की हालत आज खराब है। भारत व पाकिस्तान के बीच सीडीएस टू सीडीएस बात हुई थी। पाकिस्तान के सीडीएस ने भारत के सीडीएस से बात करके कहा था कि हमें माफी कर दो, हमारी बहुत तबाही हो गई है। हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है भाजपा
रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है। आज बंसी लाल की विरासत किरण चौधरी, राव की विरासत राव इंद्रजीत उनके साथ खड़े है। ऑल इंडिया की बात करें तो सिंधिया परिवार भाजपा के साथ है। दक्षिण में भी भाजपा के साथ लोग खड़े है। कुछ राज ऐसे हैं, जो उजागर नहीं होते
रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश के हालातों की मजबूरी होती है। 1962 में जब जवाहर लाल नेहरु पीएम थे, तब पाकिस्तान से युद्ध जीतकर 30 हजार किलोमीटर जमीन यह कहकर दे दी कि बंजर जमीन थी। 1965 में जब लाल बहादुर शास्त्री पीएम थे, तब भी युद्ध जीते और एक पीएम की लाश वापस आई, जिसका रहस्य आज तक उजागर नहीं हुआ। कुछ तो राज ऐसे हैं, जो उजागर नहीं हो रहे। रोहतक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का दर्द एक बार फिर जुबां पर आते-आते रह गया। रामबिलास ने भावुक होते हुए कहा कि जरूरी नहीं कि पद हो, लेकिन इस बात का संतोष है कि जो पौधा उन्होंने लगाया था, आज वो फल रहा है। प्रदेश में नायब सैनी जैसा इमानदार सीएम हैं। बीते समय को याद करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि 30 नवंबर 1975 को नाहड़ से उन्हें गिरफ्तार किया गया और अंबाला में 11 दिन रिमांड पर लिया गया। कितने घाव लगे हैं, आज भी उन्हें याद है। लेकिन आज लोकतंत्र के सेनानी उनके साथ बैठे हैं। हमें बहुत मुश्किल से न्याय मिला है और भाजपा आज हर वर्ग का कल्याण कर रही है। हरियाणा की राजनीति के हैं पंडित
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और मनोहर लाल ने 26 अक्टूबर को शपथ ली। 2019 में मिली जुली सरकार बनी। 2024 में चुनाव से पहले कहा था कि भाजपा की 48 से 50 सीट आएंगी और 48 सीट आई। 2019 में भूपेंद्र हुड्डा को कह दिया था कि तेरा कांडा काढ़ दिया है। उन्हें ऐसे ही हरियाणा की राजनीति का पंडित नहीं कहते। ट्रंप की अमेरिका में ही हालत खराब
रामबिलास शर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अजीब तरह का आदमी है। ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में ही बड़े आंदोलन हो रहे हैं। ट्रंप की हालत आज खराब है। भारत व पाकिस्तान के बीच सीडीएस टू सीडीएस बात हुई थी। पाकिस्तान के सीडीएस ने भारत के सीडीएस से बात करके कहा था कि हमें माफी कर दो, हमारी बहुत तबाही हो गई है। हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है भाजपा
रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है। आज बंसी लाल की विरासत किरण चौधरी, राव की विरासत राव इंद्रजीत उनके साथ खड़े है। ऑल इंडिया की बात करें तो सिंधिया परिवार भाजपा के साथ है। दक्षिण में भी भाजपा के साथ लोग खड़े है। कुछ राज ऐसे हैं, जो उजागर नहीं होते
रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश के हालातों की मजबूरी होती है। 1962 में जब जवाहर लाल नेहरु पीएम थे, तब पाकिस्तान से युद्ध जीतकर 30 हजार किलोमीटर जमीन यह कहकर दे दी कि बंजर जमीन थी। 1965 में जब लाल बहादुर शास्त्री पीएम थे, तब भी युद्ध जीते और एक पीएम की लाश वापस आई, जिसका रहस्य आज तक उजागर नहीं हुआ। कुछ तो राज ऐसे हैं, जो उजागर नहीं हो रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर