लखनऊ में रविवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। शहर में धूल भरी आंधी चल रही है। इकाना स्टेडियम के ग्राउंड को पन्नी से ढका गया है। कल चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जायंट्स के बीच मैच होना है। इसलिए ग्राउंड को बारिश से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा सुबह से बादल छाए थे। धूप निकली थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। देर रात न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही थी। पिछले दो दिनों की तुलना में तापमान में 4 डिग्री की बढ़त रही। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार IMD के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक टर्फ लाइन मध्य प्रदेश से बांग्लादेश की तरफ जा रही है। आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ होना शुरू होगा। लखनऊ में आज बादल छाए रहने के साथ तेज धूप निकली रहेगी। इस दौरान हवा के झोंके भी चलते रहेंगे। वहीं, पहले तराई क्षेत्र और पश्चिमी यूपी में बारिश हुई है। गरज चमक के साथ बारिश कई इलाकों में हुई है। रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 62 फीसदी और न्यूनतम 40 फीसदी रही। देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। दिन में मौसम मिला-जुला देखने को मिला। लखनऊ में रविवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। शहर में धूल भरी आंधी चल रही है। इकाना स्टेडियम के ग्राउंड को पन्नी से ढका गया है। कल चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जायंट्स के बीच मैच होना है। इसलिए ग्राउंड को बारिश से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा सुबह से बादल छाए थे। धूप निकली थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। देर रात न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही थी। पिछले दो दिनों की तुलना में तापमान में 4 डिग्री की बढ़त रही। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार IMD के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक टर्फ लाइन मध्य प्रदेश से बांग्लादेश की तरफ जा रही है। आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ होना शुरू होगा। लखनऊ में आज बादल छाए रहने के साथ तेज धूप निकली रहेगी। इस दौरान हवा के झोंके भी चलते रहेंगे। वहीं, पहले तराई क्षेत्र और पश्चिमी यूपी में बारिश हुई है। गरज चमक के साथ बारिश कई इलाकों में हुई है। रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 62 फीसदी और न्यूनतम 40 फीसदी रही। देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। दिन में मौसम मिला-जुला देखने को मिला। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में आई धूल भरी आंधी:इकाना स्टेडियम की पिच को कवर से ढंका, अगले 4 दिन चलेगी गर्म हवा
