हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के भगडाना गांव का 24 वर्षीय युवक सोमवार से लापता था। जो आज सीगड़ा गांव के खेतों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव भगडाना निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का गौरव व एक गांव की लड़की दोनों एक निजी स्कूल में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करते थे। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसी बात को लेकर लड़की के पिता अजय व परिवार से बैठकर बातचीत हुई थी। लेकिन उन्होंने उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की वालों ने या तो मारकर लटकाया है, या मरने के लिए मजबूर किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक गौरव के पिता राजेश ने आज सुबह फोन के द्वारा पुलिस को सूचना दी कि उसने कल अपने बेटे गौरव के गुम होने की शिकायत दी थी। आज वह और उसके साथ अन्य व्यक्ति लड़के की तलाश करते हुए गांव सीगडा के एक खेत में पहुंचे। जहां पर उसका लड़का गौरव रस्सी से पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने इसकी सूचना क्राइम टीम को मौके पर पहुंचने के लिए दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर आई। कल लापता हुआ था युवक गांव भगडाना निवासी राजेश ने 10 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी थी। उसका बेटा गौरव (24) शहर के एक निजी कॉलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करता था। वह घर से सुबह साढ़े 8 बजे कॉलेज के लिए कह कर आया था, जो घर वापस नहीं पहुंचा। तब उसने शाम लगभग 4 बजे अपने बेटे के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसने कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की तब उसने बताया कि आज उसका लड़का गौरव कॉलेज नहीं आया है। हमने अपने लेवल पर अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के भगडाना गांव का 24 वर्षीय युवक सोमवार से लापता था। जो आज सीगड़ा गांव के खेतों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव भगडाना निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का गौरव व एक गांव की लड़की दोनों एक निजी स्कूल में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करते थे। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसी बात को लेकर लड़की के पिता अजय व परिवार से बैठकर बातचीत हुई थी। लेकिन उन्होंने उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की वालों ने या तो मारकर लटकाया है, या मरने के लिए मजबूर किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक गौरव के पिता राजेश ने आज सुबह फोन के द्वारा पुलिस को सूचना दी कि उसने कल अपने बेटे गौरव के गुम होने की शिकायत दी थी। आज वह और उसके साथ अन्य व्यक्ति लड़के की तलाश करते हुए गांव सीगडा के एक खेत में पहुंचे। जहां पर उसका लड़का गौरव रस्सी से पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने इसकी सूचना क्राइम टीम को मौके पर पहुंचने के लिए दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर आई। कल लापता हुआ था युवक गांव भगडाना निवासी राजेश ने 10 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी थी। उसका बेटा गौरव (24) शहर के एक निजी कॉलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करता था। वह घर से सुबह साढ़े 8 बजे कॉलेज के लिए कह कर आया था, जो घर वापस नहीं पहुंचा। तब उसने शाम लगभग 4 बजे अपने बेटे के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसने कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की तब उसने बताया कि आज उसका लड़का गौरव कॉलेज नहीं आया है। हमने अपने लेवल पर अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
