हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश का दौर थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। IMD का अनुमान है कि 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में धूप खिलेगी। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में भी उछाल आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में 16 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को बारिश होने की सम्भावना है। IMD के अनुसार इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। बता दें कि शुक्रवार रात से हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के तापमान में काफी गिरावट आई है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान की बात करें तो केलांग में 0.1, कुकुमसेरी में 0.8, नारकंडा में 3.6, कल्पा में 4.8, ताबो में 5.4, कुफरी में 5.7, शिमला में 9.0, मनाली में 9.3, धर्मशाला में 9.8, सोलन में 11.2, ऊना में 11.8, चंबा में 12.0, कांगड़ा में 14.4, मंडी में 14.7, हमीरपुर में 16.5, बिलासपुर में 17.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों-बागवानों को हुआ नुकसान हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के साथ कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि हुई है। जिसके कारण किसानों बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। सिरमौर ,शिमला हमीरपुर, ऊना जिलों के कई क्षेत्रों में किसानों बागवानों की फसलों को नुकसान हुआ है। जिसके कारण लोगों के चेहरे काफी मुरझाए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश का दौर थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। IMD का अनुमान है कि 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में धूप खिलेगी। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में भी उछाल आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में 16 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को बारिश होने की सम्भावना है। IMD के अनुसार इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। बता दें कि शुक्रवार रात से हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के तापमान में काफी गिरावट आई है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान की बात करें तो केलांग में 0.1, कुकुमसेरी में 0.8, नारकंडा में 3.6, कल्पा में 4.8, ताबो में 5.4, कुफरी में 5.7, शिमला में 9.0, मनाली में 9.3, धर्मशाला में 9.8, सोलन में 11.2, ऊना में 11.8, चंबा में 12.0, कांगड़ा में 14.4, मंडी में 14.7, हमीरपुर में 16.5, बिलासपुर में 17.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों-बागवानों को हुआ नुकसान हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के साथ कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि हुई है। जिसके कारण किसानों बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। सिरमौर ,शिमला हमीरपुर, ऊना जिलों के कई क्षेत्रों में किसानों बागवानों की फसलों को नुकसान हुआ है। जिसके कारण लोगों के चेहरे काफी मुरझाए हुए हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
