लखनऊ में आधे-अधूरे फ्लाईओवर का लाेकार्पण करेंगे रक्षामंत्री:सड़क खराब, फ्लाईओवर में कई जगह दरारें आई, प्लास्टर उखड़ने लगा

लखनऊ में आधे-अधूरे फ्लाईओवर का लाेकार्पण करेंगे रक्षामंत्री:सड़क खराब, फ्लाईओवर में कई जगह दरारें आई, प्लास्टर उखड़ने लगा

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले दोनों फ्लाईओवर की दैनिक भास्कर टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि आधी अधूरी तैयारियों के साथ अफसर लोकार्पण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं लोकार्पण कार्यक्रम स्थल के सामने ही सड़क बदहाल स्थिति में है। कई जगहों पर दीवारों में दरारें हैं। प्लास्टर भी उखाड़ने लगा है। बदहाली की तीन तस्वीरें… रेलिंग में दरारें आईं, कवर भी गायब पॉलिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नगर सेक्टर-16 के बीच करीब 1800 मीटर लंबा चार लेन के मुंशी पुलिया फ्लाईओवर पर गाड़ी दौड़ रही हैं। लेकिन, अभी इसका काम पूरा नहीं हुआ है। फ्लाईओवर कई जगह एक्सपेंशन ज्वाइंट नहीं भरे गए हैं। ऐसे में तेज रफ़्तार से दौड़ने वाले गाड़ियों को झटके लग रहे हैं। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जगह-जगह रेलिंग पर लगे कवर गायब हो गए हैं। कई जगह रेलिंग में दरारें भी आ गई हैं। उसमें से प्लास्टर भी उखाड़ने लगा है। डिवाइडर पर भी काम पूरा नहीं किया गया है। आधी दूरी में लगे साइन बोर्ड, सर्विस रोड पर नाले का काम अधूरा इंदिरा नगर सेक्टर 19 चौराहे से जगरानी अस्पताल तक जाने वाला खुर्रम नगर फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इंदिरा नगर की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान कहीं भी रास्ता बताने के लिए साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। सर्विस रोड पर बने नाले का काम भी पूरा नहीं हुआ है। मिट्टी को उठाकर सड़क के किनारे डाल दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर को खूबसूरत बनाने के लिए बनाए गए आर्च की पेंटिंग तक नहीं की गई है। कार्यक्रम स्थल के सामने सड़क ख़राब मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण कार्यक्रम विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में रखा गया है। इसके ठीक सामने से जा रही रोड पर करीब 50 मीटर की सड़क खराब है। सड़क पर ही बजरी और गिट्टी चिपकी हुई है। खस्ताहाल सड़क पर तेज गति में आने वाली गाड़ियां दुर्घटना का शिकार होने से बच रही हैं। फ्लाईओवर के निर्माण से जनता खुश दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से करीब 15 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। उन्हें जाम से निजात मिलने के साथ ही गंतव्य तक पहुंचे में आसानी होगी। मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर के निर्माण से जनता खुश है। डालीगंज निवासी मानस का कहना है कि फ्लाइओवर के निर्माण होने से ट्रैफिक नहीं होता है। आना जाना आसान हो गया है। लोग कम समय में ऑफिस या कॉलेज पहुंच जाते हैं। इंजीनियरिंग चौराहे निवासी दिवेश कुमार अवस्थी के मुताबिक उन्हें पोलिटेक्निक और मुंशी पुलिया चौराहे पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते थे, लेकिन फ्लाइओवर के बन जाने से रास्ता एक घंटे से कम में पूरा हो जाता है। जाम से भी निजात मिल जाती है। कमियों को दूर किया जाएगा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर के पिठौरिया ने कहा- ज्वाइंट में गैप हवा के लिए छोड़ा जाता है। बाकी जो दरारें हैं। उसको दिखवाया जाएगा। समय से मरम्मत करा ली जाएगी। …………………………… यह खबर भी पढ़े मुंशी पुलिया-खुर्रम नगर फ्लाइओवर का 14 फरवरी को उद्घाटन होगा:राजनाथ, गडकरी और योगी रहेंगे मौजूद, 15 लाख आबादी को राहत मिलेगी लखनऊ में मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण 14 फरवरी को होगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्य नाथ मौजूद रहेंगे। दोनों फ्लाईओवर से रोजाना करीब 15 लाख की आबादी को जाम में जूझने से निजात मिलेगी। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 370 करोड़ की लागत आई है। यहां पढ़े पूरी खबर लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले दोनों फ्लाईओवर की दैनिक भास्कर टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि आधी अधूरी तैयारियों के साथ अफसर लोकार्पण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं लोकार्पण कार्यक्रम स्थल के सामने ही सड़क बदहाल स्थिति में है। कई जगहों पर दीवारों में दरारें हैं। प्लास्टर भी उखाड़ने लगा है। बदहाली की तीन तस्वीरें… रेलिंग में दरारें आईं, कवर भी गायब पॉलिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नगर सेक्टर-16 के बीच करीब 1800 मीटर लंबा चार लेन के मुंशी पुलिया फ्लाईओवर पर गाड़ी दौड़ रही हैं। लेकिन, अभी इसका काम पूरा नहीं हुआ है। फ्लाईओवर कई जगह एक्सपेंशन ज्वाइंट नहीं भरे गए हैं। ऐसे में तेज रफ़्तार से दौड़ने वाले गाड़ियों को झटके लग रहे हैं। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जगह-जगह रेलिंग पर लगे कवर गायब हो गए हैं। कई जगह रेलिंग में दरारें भी आ गई हैं। उसमें से प्लास्टर भी उखाड़ने लगा है। डिवाइडर पर भी काम पूरा नहीं किया गया है। आधी दूरी में लगे साइन बोर्ड, सर्विस रोड पर नाले का काम अधूरा इंदिरा नगर सेक्टर 19 चौराहे से जगरानी अस्पताल तक जाने वाला खुर्रम नगर फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इंदिरा नगर की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान कहीं भी रास्ता बताने के लिए साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। सर्विस रोड पर बने नाले का काम भी पूरा नहीं हुआ है। मिट्टी को उठाकर सड़क के किनारे डाल दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर को खूबसूरत बनाने के लिए बनाए गए आर्च की पेंटिंग तक नहीं की गई है। कार्यक्रम स्थल के सामने सड़क ख़राब मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण कार्यक्रम विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में रखा गया है। इसके ठीक सामने से जा रही रोड पर करीब 50 मीटर की सड़क खराब है। सड़क पर ही बजरी और गिट्टी चिपकी हुई है। खस्ताहाल सड़क पर तेज गति में आने वाली गाड़ियां दुर्घटना का शिकार होने से बच रही हैं। फ्लाईओवर के निर्माण से जनता खुश दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से करीब 15 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। उन्हें जाम से निजात मिलने के साथ ही गंतव्य तक पहुंचे में आसानी होगी। मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर के निर्माण से जनता खुश है। डालीगंज निवासी मानस का कहना है कि फ्लाइओवर के निर्माण होने से ट्रैफिक नहीं होता है। आना जाना आसान हो गया है। लोग कम समय में ऑफिस या कॉलेज पहुंच जाते हैं। इंजीनियरिंग चौराहे निवासी दिवेश कुमार अवस्थी के मुताबिक उन्हें पोलिटेक्निक और मुंशी पुलिया चौराहे पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते थे, लेकिन फ्लाइओवर के बन जाने से रास्ता एक घंटे से कम में पूरा हो जाता है। जाम से भी निजात मिल जाती है। कमियों को दूर किया जाएगा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर के पिठौरिया ने कहा- ज्वाइंट में गैप हवा के लिए छोड़ा जाता है। बाकी जो दरारें हैं। उसको दिखवाया जाएगा। समय से मरम्मत करा ली जाएगी। …………………………… यह खबर भी पढ़े मुंशी पुलिया-खुर्रम नगर फ्लाइओवर का 14 फरवरी को उद्घाटन होगा:राजनाथ, गडकरी और योगी रहेंगे मौजूद, 15 लाख आबादी को राहत मिलेगी लखनऊ में मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण 14 फरवरी को होगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्य नाथ मौजूद रहेंगे। दोनों फ्लाईओवर से रोजाना करीब 15 लाख की आबादी को जाम में जूझने से निजात मिलेगी। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 370 करोड़ की लागत आई है। यहां पढ़े पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर