लखनऊ के मोहनलालगंज में एंबुलेंस ड्राइवर और हेल्पर के साथ बाइक सवार दबंगों ने मारपीट की है। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना रात 10 बजे के आस-पास की है। एंबुलेंस अहमद खेड़ा गांव से गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही थी। एंबुलेंस रोककर की मारपीट
एंबुलेंस ड्राइवर हंसराज ने बताया कि सिसेंडी के अहमद खेड़ा गांव से गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में 6 से अधिक लोगों ने एंबुलेंस को रोका। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। कारण पूछने पर कॉलर पकड़कर खींच लिए। इतने में एक व्यक्ति ईंट उठाकर सिर पर मार दिया। आरोपियों ने पैसे भी लूटे
हेल्पर बचाने के लिए आया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों लोगों को सिर, पेट और पैर में चोट आई है। साथ में EMT (Emergency Medical Technician) देवेन्द्र यादव भी थे। वह भी घायल हैं। जेब में रखे 1200 रुपए भी से लूट लिए गए। दर्द से कराह रही थी गर्भवती, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक सभी भाग गए। एंबुलेंस में गर्भवती दर्द से कराह रही थी। ड्राइलर की हिम्मत नहीं थी की गाड़ी चलाकर उसे मोहनलालगंज सीएचसी तक पहुंचा सके। हालत गंभीर देखते ही सिसेंडी चौकी इंचार्ज आशुतोष दीक्षित ने खुद एंबुलेंस चलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें…
लखनऊ में महिला ने कुत्ते को पीटा, पैर तोड़ा:सड़क पर तड़पता रहा, इलाज का खर्च देने से किया मना; FIR दर्ज
लखनऊ में एक महिला ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह से पीट दिया। जिससे कुत्ते की टांग टूट गई। पड़ोसी महिला ने विरोध किया तो इलाज के लिए पैसे देने की बात कही। फिर बाद में मुकर गई। आरोपी महिला के खिलाफ पारा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पूरी खबर पढ़ें.. लखनऊ के मोहनलालगंज में एंबुलेंस ड्राइवर और हेल्पर के साथ बाइक सवार दबंगों ने मारपीट की है। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना रात 10 बजे के आस-पास की है। एंबुलेंस अहमद खेड़ा गांव से गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही थी। एंबुलेंस रोककर की मारपीट
एंबुलेंस ड्राइवर हंसराज ने बताया कि सिसेंडी के अहमद खेड़ा गांव से गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में 6 से अधिक लोगों ने एंबुलेंस को रोका। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। कारण पूछने पर कॉलर पकड़कर खींच लिए। इतने में एक व्यक्ति ईंट उठाकर सिर पर मार दिया। आरोपियों ने पैसे भी लूटे
हेल्पर बचाने के लिए आया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों लोगों को सिर, पेट और पैर में चोट आई है। साथ में EMT (Emergency Medical Technician) देवेन्द्र यादव भी थे। वह भी घायल हैं। जेब में रखे 1200 रुपए भी से लूट लिए गए। दर्द से कराह रही थी गर्भवती, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक सभी भाग गए। एंबुलेंस में गर्भवती दर्द से कराह रही थी। ड्राइलर की हिम्मत नहीं थी की गाड़ी चलाकर उसे मोहनलालगंज सीएचसी तक पहुंचा सके। हालत गंभीर देखते ही सिसेंडी चौकी इंचार्ज आशुतोष दीक्षित ने खुद एंबुलेंस चलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें…
लखनऊ में महिला ने कुत्ते को पीटा, पैर तोड़ा:सड़क पर तड़पता रहा, इलाज का खर्च देने से किया मना; FIR दर्ज
लखनऊ में एक महिला ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह से पीट दिया। जिससे कुत्ते की टांग टूट गई। पड़ोसी महिला ने विरोध किया तो इलाज के लिए पैसे देने की बात कही। फिर बाद में मुकर गई। आरोपी महिला के खिलाफ पारा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पूरी खबर पढ़ें.. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवर को दबंगों ने ईंट-डंडे से पीटा:साइड नहीं मिलने पर रोका, कॉलर पकड़कर खींचा; गर्भवती को ले जा रहा था अस्पताल
