लखनऊ रेलवे स्टेशन से छह महीने का एक बच्चा चोरी हो गया। घटना CCTV में कैद हुई है। शिकायत के बाद जीआरपी ने आरोपी महिला को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता अनूप जायसवाल महिगांव इटौंजा के रहने वाले हैं। वह पत्नी कंचन और अपने 6 माह के बेटे शनि के साथ उन्नाव से लखनऊ आए 11 अगस्त को आए थे। शाम 5.30 बजे वापस उन्नाव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन में परिवार को बैठाकर अनूप किसी परिचित से मिलने चले गए। बच्चा मां के साथ खेल रहा था। आरोपी महिला उसे देखी तो उसके पास पहुंची। वह भी बच्चे को गोद में ले ली। उसके साथ खेलने का नाटक करने लगी। सीसीटीवी में दिखी आरोपी महिला अनूप रात में 9 बजे लौटकर आए। दोनों पति-पत्नी स्टेशन पर खाना खाकर सो गए। आरोपी महिला भी परिवार के साथ थी। वह बगल में सोई हुई थी। 4 बजे सुबह जब अनूप की पत्नी सो कर उठी हो देखा कि उसका बच्चा पास में नहीं था। बगल में सो रही आरोपी महिला भी परिवार के साथ में गायब हो गई। सीसीटीवी में कैमरा चेक करने पर पता चला कि वही महिला बच्चे की चोरी की है जो बगल में सो रही थी। लड़के की चाहत में की थी बच्चे की चोरी जीआरपी प्रभारी संजय खरवार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके तीन बेटियां हैं। उसने लड़के की चाहत में लड़के की चोरी की थी। आरोपी महिला नीता पत्नी बबलू काढा गोला थाना बरारी जिला कटिहार बिहारकी रहने वाली है। उसकी उम्र 25 साल है। ससुराल में वापस बच्चा छोड़ने की थी तैयारी अनूप मूल रूप से इटौंजा के रहने वाले हैं। जीआरपी का कहना है कि अनूप अभी कोई काम नहीं करता है। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह काम ढूंढ रहा है। उसने उन्नाव में अपनी सास से कहा था कि लखनऊ में काम ढूढ़ने जा रहे हैं। इसके बाद यहां पर आकर रूपए की व्यवस्था करने के लिए अपने दोस्त के पास चला गया। जीआरपी से पूछताछ में सामने आया कि अनूप जब बच्चा लेकर लखनऊ चला आया था तो उसकी सास ने कहा कि बच्चा वापस देकर चले जाओ। इसलिए दोनों दंपत्ति बच्चे को लेकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ही रूक गए थे, लेकिन अनूप के पास में रूपए नहीं थे। इसलिए अपने दोस्त से रूपए की व्यवस्था करने के लिए पत्नी और बच्चे को छोड़कर थोड़ी देर के लिए बाहर गया था। बड़ी बहन बनकर भरोसे में लिया आरोपी महिला ने बड़ी बहन बनकर अनूप की पत्नी को भरोसे में लिया। अनूप के पहुंचने पर उसकी पत्नी ने कहा कि देखिए दीदी भी हमारे साथ हैं। इस दौरान दोनों परिवारों ने अपना लाया हुआ खाना खाया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर उसको धोखा दिया। व्यवहार बनाने से पहले ही दोनों पति-पत्नी ने बच्चे को चोरी करने का मन बना लिया था। इसके बाद अनूप के सो जाने पर मौका देखकर बच्चे को लेकर भाग गई। लखनऊ रेलवे स्टेशन से छह महीने का एक बच्चा चोरी हो गया। घटना CCTV में कैद हुई है। शिकायत के बाद जीआरपी ने आरोपी महिला को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता अनूप जायसवाल महिगांव इटौंजा के रहने वाले हैं। वह पत्नी कंचन और अपने 6 माह के बेटे शनि के साथ उन्नाव से लखनऊ आए 11 अगस्त को आए थे। शाम 5.30 बजे वापस उन्नाव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन में परिवार को बैठाकर अनूप किसी परिचित से मिलने चले गए। बच्चा मां के साथ खेल रहा था। आरोपी महिला उसे देखी तो उसके पास पहुंची। वह भी बच्चे को गोद में ले ली। उसके साथ खेलने का नाटक करने लगी। सीसीटीवी में दिखी आरोपी महिला अनूप रात में 9 बजे लौटकर आए। दोनों पति-पत्नी स्टेशन पर खाना खाकर सो गए। आरोपी महिला भी परिवार के साथ थी। वह बगल में सोई हुई थी। 4 बजे सुबह जब अनूप की पत्नी सो कर उठी हो देखा कि उसका बच्चा पास में नहीं था। बगल में सो रही आरोपी महिला भी परिवार के साथ में गायब हो गई। सीसीटीवी में कैमरा चेक करने पर पता चला कि वही महिला बच्चे की चोरी की है जो बगल में सो रही थी। लड़के की चाहत में की थी बच्चे की चोरी जीआरपी प्रभारी संजय खरवार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके तीन बेटियां हैं। उसने लड़के की चाहत में लड़के की चोरी की थी। आरोपी महिला नीता पत्नी बबलू काढा गोला थाना बरारी जिला कटिहार बिहारकी रहने वाली है। उसकी उम्र 25 साल है। ससुराल में वापस बच्चा छोड़ने की थी तैयारी अनूप मूल रूप से इटौंजा के रहने वाले हैं। जीआरपी का कहना है कि अनूप अभी कोई काम नहीं करता है। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह काम ढूंढ रहा है। उसने उन्नाव में अपनी सास से कहा था कि लखनऊ में काम ढूढ़ने जा रहे हैं। इसके बाद यहां पर आकर रूपए की व्यवस्था करने के लिए अपने दोस्त के पास चला गया। जीआरपी से पूछताछ में सामने आया कि अनूप जब बच्चा लेकर लखनऊ चला आया था तो उसकी सास ने कहा कि बच्चा वापस देकर चले जाओ। इसलिए दोनों दंपत्ति बच्चे को लेकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ही रूक गए थे, लेकिन अनूप के पास में रूपए नहीं थे। इसलिए अपने दोस्त से रूपए की व्यवस्था करने के लिए पत्नी और बच्चे को छोड़कर थोड़ी देर के लिए बाहर गया था। बड़ी बहन बनकर भरोसे में लिया आरोपी महिला ने बड़ी बहन बनकर अनूप की पत्नी को भरोसे में लिया। अनूप के पहुंचने पर उसकी पत्नी ने कहा कि देखिए दीदी भी हमारे साथ हैं। इस दौरान दोनों परिवारों ने अपना लाया हुआ खाना खाया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर उसको धोखा दिया। व्यवहार बनाने से पहले ही दोनों पति-पत्नी ने बच्चे को चोरी करने का मन बना लिया था। इसके बाद अनूप के सो जाने पर मौका देखकर बच्चे को लेकर भाग गई। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी:लड़के की चाहत में उठा ले गई 6 महीने का बच्चा, GRP ने बाराबंकी से किया गिरफ्तार
