लखनऊ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। हल्की पूर्वी ठंडी हवाओं का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (शुक्रवार) लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बरसात रुकने पर उमस भरी गर्मी और सताएगी। सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। अधिकतम आद्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 71 फीसदी रहा। बीते 24 घंटे में 105 फीसदी अधिक हुई बारिश मानसून के असर के चलते अब लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसे सामान्य से अधिक बारिश का रिकॉर्ड टूटा। बीते 24 घंटे में 8 मिलीमीटर बारिश का औसत रहा। सामान्य तौर पर 3.9 मिलीमीटर बारिश इस दौरान होती है। यह सामान्य बारिश से 105 फीसदी अधिक है। हनुमान सेतु क्षेत्र में सबसे अधिक 32.2 मिलीमीटर और एयरपोर्ट पर 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 1 जून से अभी तक 51.2 मिलीमीटर बारिश लखनऊ में हुई। इस अवधि में 105.5 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। 8 जुलाई तक होगी तेज बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में 8 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 5 जुलाई के बाद भी सामान्य से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम में नमी बढ़ने के चलते उमस भरी गर्मी का दौर भी इस दौरान बना रहेगा। लखनऊ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। हल्की पूर्वी ठंडी हवाओं का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (शुक्रवार) लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बरसात रुकने पर उमस भरी गर्मी और सताएगी। सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। अधिकतम आद्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 71 फीसदी रहा। बीते 24 घंटे में 105 फीसदी अधिक हुई बारिश मानसून के असर के चलते अब लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसे सामान्य से अधिक बारिश का रिकॉर्ड टूटा। बीते 24 घंटे में 8 मिलीमीटर बारिश का औसत रहा। सामान्य तौर पर 3.9 मिलीमीटर बारिश इस दौरान होती है। यह सामान्य बारिश से 105 फीसदी अधिक है। हनुमान सेतु क्षेत्र में सबसे अधिक 32.2 मिलीमीटर और एयरपोर्ट पर 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 1 जून से अभी तक 51.2 मिलीमीटर बारिश लखनऊ में हुई। इस अवधि में 105.5 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। 8 जुलाई तक होगी तेज बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में 8 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 5 जुलाई के बाद भी सामान्य से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम में नमी बढ़ने के चलते उमस भरी गर्मी का दौर भी इस दौरान बना रहेगा। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में छाए काले बादल, रिमझिम बारिश:24 घंटे में 105% अधिक हुई बरसात, 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
