लखनऊ में नशे में धुत बारातियों ने जमकर हंगामा कर दिया। लड़की के भाई और बहन की जमकर पिटाई कर दी। बारात बिना निकाह के ही लौट गई। लड़की के भाई दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहनलालगंज के निगोहां के भद्दी शीर्ष गांव में रायबरेली के बछरावां से बारात सोमवार दोपहर 2 बजे पहुंची। बारात का कार्यक्रम दुल्हन आफरीन बनो के घर के बाहर रोड पर ही था। दूल्हे का बहनोई इरशाद और दूल्हे का भाई इरफान नशे में धुत होकर डीजे पर नाचने के लिए शोर मचाने लगे। दोनों के शोर मचाने पर दुल्हन के भाई शहजाद ने विरोध किया और समझाने की कोशिश की। इसपर दूल्हे के भाई और बहनोई ने दुल्हन के भाई और बहन ग़ुलफ्शा बनो और चचेरी बहन अफसार जहां को गली देते हुए मारपीट करने लगे। बारात में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बिना निकाह के ही बारात लौटा गई। लखनऊ में नशे में धुत बारातियों ने जमकर हंगामा कर दिया। लड़की के भाई और बहन की जमकर पिटाई कर दी। बारात बिना निकाह के ही लौट गई। लड़की के भाई दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहनलालगंज के निगोहां के भद्दी शीर्ष गांव में रायबरेली के बछरावां से बारात सोमवार दोपहर 2 बजे पहुंची। बारात का कार्यक्रम दुल्हन आफरीन बनो के घर के बाहर रोड पर ही था। दूल्हे का बहनोई इरशाद और दूल्हे का भाई इरफान नशे में धुत होकर डीजे पर नाचने के लिए शोर मचाने लगे। दोनों के शोर मचाने पर दुल्हन के भाई शहजाद ने विरोध किया और समझाने की कोशिश की। इसपर दूल्हे के भाई और बहनोई ने दुल्हन के भाई और बहन ग़ुलफ्शा बनो और चचेरी बहन अफसार जहां को गली देते हुए मारपीट करने लगे। बारात में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बिना निकाह के ही बारात लौटा गई। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में दुल्हन के भाई और बहन को पीटा:बिना निकाह के लौटी बारात; नशे में धुत बारातियों के हंगामे का VIDEO
