लखनऊ के KGMU में बनी मजार के आसपास शनिवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही प्रोफेसरों और रेजिडेंट डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें 2 प्रोफेसर, 1 असिस्टेंट प्रोफेसर और 1 रेजिडेंट डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और एक कंपनी PAC बुला ली गई। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह अतिक्रमण से अपने सामान निकाले। उसके बाद शाम 5 बजे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने लगा। दो घंटे बाद शाम 7 बजे दूसरा बुलडोजर भी बुलाया गया। दोनों बुलडोजर ने रात 9 बजे तक अवैध निर्माणों को तोड़ा। वहां दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगाकर मलबा ढोया जा रहा है। दुकानदार अपने सामान लेकर कैंपस से जा रहे हैं। KGMU प्रशासन ने बताया- ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया है। बचा हुआ अतिक्रमण कल (रविवार) को ध्वस्त किया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाने के लिए 6 माह से नोटिस दिया जा रहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। सुबह KGMU प्रशासन की टीम पहुंची तो दुकानदारों ने हमला कर दिया। यूनिवर्सिटी की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम लोग हड़ताल करेंगे। पहले 4 तस्वीरें देखिए- क्या है पूरा विवाद KGMU में एक मजार है। इसके पास में करीब 50 लोग अवैध तरीके से रहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिसंबर से अब तक छह बार नोटिस भेजा गया। पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद भी कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पहले यहां एक दुकान थी। अब 13 दुकानें हैं। कैंपस के अंदर तक कब्जा कर लिया गया है। डॉक्टरों ने कहा- हमारे पास इंटर्न बाहर रह रहे हैं। हॉस्टल के लिए जमीन नहीं मिल रही है। मजार के नाम पर दुकान खोलकर कब्जा किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से आए दिन दुकानदार अभद्रता करते हैं। पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. लखनऊ के KGMU में बनी मजार के आसपास शनिवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही प्रोफेसरों और रेजिडेंट डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें 2 प्रोफेसर, 1 असिस्टेंट प्रोफेसर और 1 रेजिडेंट डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और एक कंपनी PAC बुला ली गई। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह अतिक्रमण से अपने सामान निकाले। उसके बाद शाम 5 बजे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने लगा। दो घंटे बाद शाम 7 बजे दूसरा बुलडोजर भी बुलाया गया। दोनों बुलडोजर ने रात 9 बजे तक अवैध निर्माणों को तोड़ा। वहां दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगाकर मलबा ढोया जा रहा है। दुकानदार अपने सामान लेकर कैंपस से जा रहे हैं। KGMU प्रशासन ने बताया- ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया है। बचा हुआ अतिक्रमण कल (रविवार) को ध्वस्त किया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाने के लिए 6 माह से नोटिस दिया जा रहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। सुबह KGMU प्रशासन की टीम पहुंची तो दुकानदारों ने हमला कर दिया। यूनिवर्सिटी की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम लोग हड़ताल करेंगे। पहले 4 तस्वीरें देखिए- क्या है पूरा विवाद KGMU में एक मजार है। इसके पास में करीब 50 लोग अवैध तरीके से रहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिसंबर से अब तक छह बार नोटिस भेजा गया। पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद भी कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पहले यहां एक दुकान थी। अब 13 दुकानें हैं। कैंपस के अंदर तक कब्जा कर लिया गया है। डॉक्टरों ने कहा- हमारे पास इंटर्न बाहर रह रहे हैं। हॉस्टल के लिए जमीन नहीं मिल रही है। मजार के नाम पर दुकान खोलकर कब्जा किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से आए दिन दुकानदार अभद्रता करते हैं। पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ KGMU में डॉक्टरों को दौड़ाकर पीटा:मजार के पास अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दो बुलडोजर से गिराए कब्जे; फोर्स तैनात रही
