हिमाचल प्रदेश के मंडी में शादी वाले घर के आंगन से आज एक साथ चार चिताएं उठी। दूल्हे शेर सिंह ने अपने बड़े भाई, भाभी, 10 महीने की भतीजी और एक अन्य रिश्तेदार की 4 चिताओं को मुखाग्नि दी। इस हादसे से पूरे चच्योट क्षेत्र और मंडी में शोक की लहर है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद मंडी के पंडोह डैम के पास बाखली सड़क पर शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे शेर सिंह के भाई दुनीचंद (33 साल), भाभी कांता देवी (28), भतीजी बेटी किंजल (10 माह), रिश्तेदार दाहलू राम (52) और रिश्तेदार मीना कुमारी (30) शामिल हैं। दूल्हे ने दी मुखाग्नि इनमें से चार शवों का आज एक साथ नगालनी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। जिस दूल्हे शेर सिंह को अभी शादी की रस्में पूरी करनी थी, उसी ने चार लोगों की चिताओं को मुखाग्नि देनी पड़ी। वहीं दाहलू राम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नौण में किया गया। अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल कार हादसे में मारे गए लोगों को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पीड़ित परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कल तक खुशियों का था माहौल बीते कल दोपहर तक परिवार में शादी की रस्में चल रही थी और उत्सव जैसा माहौल था। दोपहर बाद कार पलटने से इनकी खुशियां मातम में बदल गई। अंतिम संस्कार से पहले आज सुबह पुलिस ने चारों के शव परिजनों को सौंपे। इसके बाद चारों शव अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखे गए। शव को देखकर यहां चीख पुकार मच गई। प्रशासन ने 25-25 हजार की फौरी राहत दी SDM गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करेगा। हिमाचल प्रदेश के मंडी में शादी वाले घर के आंगन से आज एक साथ चार चिताएं उठी। दूल्हे शेर सिंह ने अपने बड़े भाई, भाभी, 10 महीने की भतीजी और एक अन्य रिश्तेदार की 4 चिताओं को मुखाग्नि दी। इस हादसे से पूरे चच्योट क्षेत्र और मंडी में शोक की लहर है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद मंडी के पंडोह डैम के पास बाखली सड़क पर शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे शेर सिंह के भाई दुनीचंद (33 साल), भाभी कांता देवी (28), भतीजी बेटी किंजल (10 माह), रिश्तेदार दाहलू राम (52) और रिश्तेदार मीना कुमारी (30) शामिल हैं। दूल्हे ने दी मुखाग्नि इनमें से चार शवों का आज एक साथ नगालनी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। जिस दूल्हे शेर सिंह को अभी शादी की रस्में पूरी करनी थी, उसी ने चार लोगों की चिताओं को मुखाग्नि देनी पड़ी। वहीं दाहलू राम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नौण में किया गया। अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल कार हादसे में मारे गए लोगों को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पीड़ित परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कल तक खुशियों का था माहौल बीते कल दोपहर तक परिवार में शादी की रस्में चल रही थी और उत्सव जैसा माहौल था। दोपहर बाद कार पलटने से इनकी खुशियां मातम में बदल गई। अंतिम संस्कार से पहले आज सुबह पुलिस ने चारों के शव परिजनों को सौंपे। इसके बाद चारों शव अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखे गए। शव को देखकर यहां चीख पुकार मच गई। प्रशासन ने 25-25 हजार की फौरी राहत दी SDM गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करेगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
