कानपुर में बेटे ने मां की हत्या कर दी। उसने मां के सीने पर चाकू से ऐसा वार किया कि हार्ट पंचर हो गया। वह फतेहपुर की रहने वाली थीं, इलाज कराने के लिए कानपुर अपनी बेटी के घर पर ठहरी थी। पुलिस छानबीन में 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा हुआ। बेटी प्रीतू सिंह ने पुलिस को 2 ऑडियो सौंपे हैं, इनमें बेटा अपनी मां से झगड़ा कर रहा है, धमकी दे रहा है। सामने आया कि वह जिस लड़की से लव मैरिज करना चाहता था, उसने शर्त रखी थी कि फतेहपुर वाला मकान पहले अपने नाम करवाओ, उसके बाद ही शादी करूंगी। जब राजा ने अपनी मां के सामने यह बात रखी, तब उन्होंने मना कर दिया। वह इस लव मैरिज के खिलाफ थीं। इसके बाद बेटे राजा सिंह ने अपनी मां को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। उसने रिफ्यूजी कालोनी फतेहपुर के अपने घर में पहले से चाकू लाकर रख लिया था। वहीं चाकू वो यहां पर मां को मारने के लिए लेकर आया था। बेटे ने मां की हत्या करने के बाद पुलिस को खुद फोन करके कहा- मैंने अपनी मां को मार डाला है। मुझे अरेस्ट कर लो। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हनुमंत विहार इलाके की है। सिकाई के दौरान जलने के बाद इलाज कराने आई थी प्रमिला
फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी में प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं। प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह करीब 10 दिन पहले सिकाई करने के दौरान गर्म पानी से जल गई थीं। प्रमिला इलाज कराने के लिए कानपुर आई थीं। हनुमंत विहार स्थित नारायणपुर में बेटी प्रीतू सिंह के घर 30 मार्च से रह रही थीं। बेटी ने कहा- वो चाकू लेकर मेरी तरफ बढ़ा, मां बीच में आ गई
बेटी प्रीतू ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह भाई ने मम्मी को फोन किया। बोला- अब तबीयत सही हो गई है, घर आ जाओ। मम्मी बोलीं थीं कि नहीं अभी नहीं आएंगे। डॉक्टर को दिखाना है। इस पर भाई गालियां देने लगा। तब मम्मी ने फोन काट दिया। इसके बाद भाई बिना बताए 9 बजकर 45 मिनट पर घर आ गया। मम्मी उस समय कपड़े फैला रही थीं। गेट खटखटाने की आवाज आई। मम्मी ने जैसे ही गेट खोला, भाई ने उन्हें लात मारी, वो गिर पड़ीं। मैं भी पहुंची तो बोला- ज्यादा न बोलो, तुम्हें भी मार देंगे। अगर घर मेरे नाम नहीं किया तो। मम्मी बोलीं- जिससे शादी करनी है कर लो। हम घर नहीं आएंगे। दोनों लोग रहो अकेले। फिर भाई बोला- नहीं आओगी घर। प्रीतू ने ही तुम्हें सिखाया-पढ़ाया है। इसको नहीं छोड़ेंगे हम। भाई चाकू निकालकर मेरी तरफ बढ़ा तो मम्मी बीच में आ गई। फिर मम्मी को चाकू मार दिया। मैं शादी उसी से करूंगा, तुम्हें पटककर मार डालूंगा
ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया- प्रमिला की बेटी के फोन से कुछ रिकार्डिंग मिली है। जिसमें राजा और प्रमिला की बात हो रही है। कुछ दिन पहले की बात में राजा अपनी मां से कह रहा है कि वो शादी उसी लड़की से करेगा। जबकि मां यह कहते हुए मना कर रही है कि वो लड़की अच्छी नहीं है। इसके अलावा एक रिकार्डिंग सोमवार की है। जिसमें राजा अपनी मां से कह रहा है कि अब तो तुम्हारी तबीयत ठीक हो गई है घर लौटो। इस पर मां कह रही है कि जब मन होगा लौट आएंगे। इसपर राजा कह रहा है कि अब कि तुम आओ तुमको पटककर मार डालेंगे। ADCP के मुताबिक यह सारी कॉल्स डिजिटल एविडेंस हैं और इनका डिजिटल सर्टिफिकेट लेने के साथ विवेचना में शामिल किया जाएगा। प्रीतू सिंह के मुताबिक, घर में 15 बीघा जमीन थी, जो पिता धर्मेंद्र सिंह की मौत के बाद वारिसान में राजा के नाम चढ़ गई थी। जमीन के अलावा एक फतेहपुर में एक मकान है जो कि मां प्रमिला सिंह के नाम पर था। राजा अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था। जबकि प्रेमिका ने यह शर्त रखी थी कि जब तक राजा मकान अपने नाम नही करा लेता तब तक वो उससे शादी नहीं करेगी। यह विवाद दो ढाई साल से चल रहा था। सिर्फ थर्ड तक पढ़ा है राजा
राजा ने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पूछताछ मे बताया कि वो छोटे मोटे काम करके रुपए अर्जित करता था। उसे पिता और मां ने कई बार पढ़ाने लिखाने का प्रयास किया मगर उसका मन कभी पढ़ाई में लगा नहीं। कानपुर में बेटे ने मां की हत्या कर दी। उसने मां के सीने पर चाकू से ऐसा वार किया कि हार्ट पंचर हो गया। वह फतेहपुर की रहने वाली थीं, इलाज कराने के लिए कानपुर अपनी बेटी के घर पर ठहरी थी। पुलिस छानबीन में 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा हुआ। बेटी प्रीतू सिंह ने पुलिस को 2 ऑडियो सौंपे हैं, इनमें बेटा अपनी मां से झगड़ा कर रहा है, धमकी दे रहा है। सामने आया कि वह जिस लड़की से लव मैरिज करना चाहता था, उसने शर्त रखी थी कि फतेहपुर वाला मकान पहले अपने नाम करवाओ, उसके बाद ही शादी करूंगी। जब राजा ने अपनी मां के सामने यह बात रखी, तब उन्होंने मना कर दिया। वह इस लव मैरिज के खिलाफ थीं। इसके बाद बेटे राजा सिंह ने अपनी मां को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। उसने रिफ्यूजी कालोनी फतेहपुर के अपने घर में पहले से चाकू लाकर रख लिया था। वहीं चाकू वो यहां पर मां को मारने के लिए लेकर आया था। बेटे ने मां की हत्या करने के बाद पुलिस को खुद फोन करके कहा- मैंने अपनी मां को मार डाला है। मुझे अरेस्ट कर लो। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हनुमंत विहार इलाके की है। सिकाई के दौरान जलने के बाद इलाज कराने आई थी प्रमिला
फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी में प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं। प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह करीब 10 दिन पहले सिकाई करने के दौरान गर्म पानी से जल गई थीं। प्रमिला इलाज कराने के लिए कानपुर आई थीं। हनुमंत विहार स्थित नारायणपुर में बेटी प्रीतू सिंह के घर 30 मार्च से रह रही थीं। बेटी ने कहा- वो चाकू लेकर मेरी तरफ बढ़ा, मां बीच में आ गई
बेटी प्रीतू ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह भाई ने मम्मी को फोन किया। बोला- अब तबीयत सही हो गई है, घर आ जाओ। मम्मी बोलीं थीं कि नहीं अभी नहीं आएंगे। डॉक्टर को दिखाना है। इस पर भाई गालियां देने लगा। तब मम्मी ने फोन काट दिया। इसके बाद भाई बिना बताए 9 बजकर 45 मिनट पर घर आ गया। मम्मी उस समय कपड़े फैला रही थीं। गेट खटखटाने की आवाज आई। मम्मी ने जैसे ही गेट खोला, भाई ने उन्हें लात मारी, वो गिर पड़ीं। मैं भी पहुंची तो बोला- ज्यादा न बोलो, तुम्हें भी मार देंगे। अगर घर मेरे नाम नहीं किया तो। मम्मी बोलीं- जिससे शादी करनी है कर लो। हम घर नहीं आएंगे। दोनों लोग रहो अकेले। फिर भाई बोला- नहीं आओगी घर। प्रीतू ने ही तुम्हें सिखाया-पढ़ाया है। इसको नहीं छोड़ेंगे हम। भाई चाकू निकालकर मेरी तरफ बढ़ा तो मम्मी बीच में आ गई। फिर मम्मी को चाकू मार दिया। मैं शादी उसी से करूंगा, तुम्हें पटककर मार डालूंगा
ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया- प्रमिला की बेटी के फोन से कुछ रिकार्डिंग मिली है। जिसमें राजा और प्रमिला की बात हो रही है। कुछ दिन पहले की बात में राजा अपनी मां से कह रहा है कि वो शादी उसी लड़की से करेगा। जबकि मां यह कहते हुए मना कर रही है कि वो लड़की अच्छी नहीं है। इसके अलावा एक रिकार्डिंग सोमवार की है। जिसमें राजा अपनी मां से कह रहा है कि अब तो तुम्हारी तबीयत ठीक हो गई है घर लौटो। इस पर मां कह रही है कि जब मन होगा लौट आएंगे। इसपर राजा कह रहा है कि अब कि तुम आओ तुमको पटककर मार डालेंगे। ADCP के मुताबिक यह सारी कॉल्स डिजिटल एविडेंस हैं और इनका डिजिटल सर्टिफिकेट लेने के साथ विवेचना में शामिल किया जाएगा। प्रीतू सिंह के मुताबिक, घर में 15 बीघा जमीन थी, जो पिता धर्मेंद्र सिंह की मौत के बाद वारिसान में राजा के नाम चढ़ गई थी। जमीन के अलावा एक फतेहपुर में एक मकान है जो कि मां प्रमिला सिंह के नाम पर था। राजा अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था। जबकि प्रेमिका ने यह शर्त रखी थी कि जब तक राजा मकान अपने नाम नही करा लेता तब तक वो उससे शादी नहीं करेगी। यह विवाद दो ढाई साल से चल रहा था। सिर्फ थर्ड तक पढ़ा है राजा
राजा ने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पूछताछ मे बताया कि वो छोटे मोटे काम करके रुपए अर्जित करता था। उसे पिता और मां ने कई बार पढ़ाने लिखाने का प्रयास किया मगर उसका मन कभी पढ़ाई में लगा नहीं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लवमैरिज की शर्त- मकान अपने नाम करवाओ:मां ने मना किया, तो बेटे ने मार डाला; बेटी के फोन में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग
