लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव है। आज नामांकन भरने का आखरी दिन है। अभी तक प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस, शिअद और आप के उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता नामांकन दाखिल करेंगे। गुप्ता करीब 10.30 बजे डिप्टी कमिश्नर दफ्तर प्रदेश भाजपा हाईकमान के साथ पर्चा भरने पहुंचेंगे। बता दें गुप्ता ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उनके चुनाव प्रचार को बल देने के लिए भाजपा ने कुछ दिग्गज नेताओं को भी चुना है। ये स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार इन स्टार प्रचारकों में सबसे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। इसी तरह पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और पार्टी के सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना है। गुप्ता ने चुनाव प्रचार टिकट घोषित होने के बाद से शुरू कर दिया था। आज सोमवार से कालोनियों और चुनावी सभाओं में भी वह मौजूदा सरकार और अन्य दलों को निशाना बनाएंगे। लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव है। आज नामांकन भरने का आखरी दिन है। अभी तक प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस, शिअद और आप के उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता नामांकन दाखिल करेंगे। गुप्ता करीब 10.30 बजे डिप्टी कमिश्नर दफ्तर प्रदेश भाजपा हाईकमान के साथ पर्चा भरने पहुंचेंगे। बता दें गुप्ता ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उनके चुनाव प्रचार को बल देने के लिए भाजपा ने कुछ दिग्गज नेताओं को भी चुना है। ये स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार इन स्टार प्रचारकों में सबसे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। इसी तरह पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और पार्टी के सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना है। गुप्ता ने चुनाव प्रचार टिकट घोषित होने के बाद से शुरू कर दिया था। आज सोमवार से कालोनियों और चुनावी सभाओं में भी वह मौजूदा सरकार और अन्य दलों को निशाना बनाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
