लुधियाना के क्लब में पुलिस की रेड:नशा करते 9 लोग काबू, 1 हुक्का बरामद, SHO बोले- छापेमारी रहेगी जारी

लुधियाना के क्लब में पुलिस की रेड:नशा करते 9 लोग काबू, 1 हुक्का बरामद, SHO बोले- छापेमारी रहेगी जारी

पंजाब के लुधियाना में क्लबों में नशा करने वालों और हुक्का पीने वालों पर पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है। फिरोजपुर रोड पर बने क्लबों की विशेष सूची पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बना ली है। अधिकारियों द्वारा कुछ क्लबों पर रेड भी की है। ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित पाबलो क्लब का सामने आया है। इस क्लब में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रेड करके 9 लोगों को काबू किया है। पुलिस को एक हुक्का भी बरामद हुआ है। पुलिस की रेड दौरान कई अमीरजादों ने राजनीतिक लोगों की सिफारिशें भी लगवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। SHO नीरज चौधरी बोले… थाना सराभा नगर के SHO नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि पाबलो क्लब में हुक्का बार भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने जब रेड की तो 9 लोगों को हुक्का बार का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा है। नीरज ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई क्लबों में पुलिस की दबिश दी जाएगी। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए यह जरूरी है कि हुक्का बार को अवैध रूप से चल रहे है इन पर एक्शन लिया जाए। पंजाब के लुधियाना में क्लबों में नशा करने वालों और हुक्का पीने वालों पर पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है। फिरोजपुर रोड पर बने क्लबों की विशेष सूची पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बना ली है। अधिकारियों द्वारा कुछ क्लबों पर रेड भी की है। ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित पाबलो क्लब का सामने आया है। इस क्लब में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रेड करके 9 लोगों को काबू किया है। पुलिस को एक हुक्का भी बरामद हुआ है। पुलिस की रेड दौरान कई अमीरजादों ने राजनीतिक लोगों की सिफारिशें भी लगवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। SHO नीरज चौधरी बोले… थाना सराभा नगर के SHO नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि पाबलो क्लब में हुक्का बार भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने जब रेड की तो 9 लोगों को हुक्का बार का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा है। नीरज ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई क्लबों में पुलिस की दबिश दी जाएगी। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए यह जरूरी है कि हुक्का बार को अवैध रूप से चल रहे है इन पर एक्शन लिया जाए।   पंजाब | दैनिक भास्कर