पंजाब के लुधियाना में आज वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सतलुज दरिया को दूषित करने वाला बुड्डा दरिया को साफ करने का जिम्मा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उठाया हुआ है। सीचेवाल माडल से बुड्डा दरिया की सफाई हो रही है। आज गांव भूखड़ी खुर्द से गुजर रहे बुड्डा दरिया के पानी में सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने शिरकत की। कुछ ही देर में पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पहुंचेगे। सांसद सीचेवाल भी करेंगे बुड्डा दरिया में स्नान सांसद सीचेवाल खुद भी आज दरिया में स्नान किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्नान की शुरुआत हुई। बता दें करीब 40 साल बाद इस दरिया में लोग नहाते हुए नजर आएंगे क्योंकि दूषित पानी के कारण ये दरिया विषैला हो गया था। करीब 90 डेयरियों का गोबर बुड्डा दरिया में गिर रहा था जिसे बंद करवाया गया। पहले बुड्डा दरिया का टीडीएस 195 था लेकिन अब सफाई के बाद 133 तक पहुंच गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल बोले… बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा पहले पवित्र काली बेई को साफ किया गया है। अब बुड्डा दरिया की सफाई शुरू की गई है। जो नदियां अलोप हो रही है उन्हें फिर से हमारी टीम जीवित करने में जुटी है। बुड्डा दरिया के गंदे पानी से कई गावों के लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे थे लेकिन अब लोगों का भी साथ मिल रहा है। लोग भी बुड्डा दरिया साफ करने में साथ दे रहे है। 3 महीने पहले तक दरिया में फैली थी गंदगी गांव के लोगों के मुताबिक करीब 3 महीने तक इस दरिया के किनारे आने कोई पसंद तक नहीं करता था। यहां से गोबर और गंदे पानी की बदबू आती थी लेकिन अब यहां पर मेला सजाया जा रहा है। पास के ही गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश किए गए है जहां इसके भोग डाले जाएंगे। पंजाब के लुधियाना में आज वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सतलुज दरिया को दूषित करने वाला बुड्डा दरिया को साफ करने का जिम्मा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उठाया हुआ है। सीचेवाल माडल से बुड्डा दरिया की सफाई हो रही है। आज गांव भूखड़ी खुर्द से गुजर रहे बुड्डा दरिया के पानी में सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने शिरकत की। कुछ ही देर में पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पहुंचेगे। सांसद सीचेवाल भी करेंगे बुड्डा दरिया में स्नान सांसद सीचेवाल खुद भी आज दरिया में स्नान किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्नान की शुरुआत हुई। बता दें करीब 40 साल बाद इस दरिया में लोग नहाते हुए नजर आएंगे क्योंकि दूषित पानी के कारण ये दरिया विषैला हो गया था। करीब 90 डेयरियों का गोबर बुड्डा दरिया में गिर रहा था जिसे बंद करवाया गया। पहले बुड्डा दरिया का टीडीएस 195 था लेकिन अब सफाई के बाद 133 तक पहुंच गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल बोले… बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा पहले पवित्र काली बेई को साफ किया गया है। अब बुड्डा दरिया की सफाई शुरू की गई है। जो नदियां अलोप हो रही है उन्हें फिर से हमारी टीम जीवित करने में जुटी है। बुड्डा दरिया के गंदे पानी से कई गावों के लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे थे लेकिन अब लोगों का भी साथ मिल रहा है। लोग भी बुड्डा दरिया साफ करने में साथ दे रहे है। 3 महीने पहले तक दरिया में फैली थी गंदगी गांव के लोगों के मुताबिक करीब 3 महीने तक इस दरिया के किनारे आने कोई पसंद तक नहीं करता था। यहां से गोबर और गंदे पानी की बदबू आती थी लेकिन अब यहां पर मेला सजाया जा रहा है। पास के ही गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश किए गए है जहां इसके भोग डाले जाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
