पंजाब के लुधियाना के पश्चिमी हल्के में 19 जून को विधानसभा के उपचुनाव में वोटिंग होगी। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने रोड शो निकाल रही है। आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रेस वार्ता की। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी गैंगस्टरों को पार्टी में शामिल कराकर मतदाताओं में भय पैदा करने और उन्हें अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लुधियाना पश्चिम के लोगों इस बार बदलाव ला रहे है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गैंगस्टरों के साथ जुड़ाव कोई नई बात नहीं है और उन्होंने पहले भी अपने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक गैंगस्टर संदीप को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया था, और अमृतसर का एक अन्य गैंगस्टर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के साथ देखा गया था। खन्ना ने दावा किया कि उनके पास आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ इन गैंगस्टरों की संलिप्तता के सबूत हैं और वे इस गतिविधि के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगे। शाम को निकलेगा रोड शो शाम के समय पूर्व भाजपा अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ा, केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू फिरोजपुर रोड पार्टी चुनाव कार्यालय से रोड शो आयोजित करेंगे। ये रोड शो घुमार मंडी तक जाएंगा। सांसद अनुराग ठाकुर के लुधियाना आने के बाद भाजपा वर्करों में उत्साह है। अनुराग ठाकुर भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। क्रिकेटर से राजनेता बने अनुराग ठाकुर को 20 जनवरी 2019 को संसद रत्न अवॉर्ड विजेता के साथ-साथ 2016 में प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बने। ऐसा करने वाले वह पहले BJP सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले अनुराग ठाकुर पंजाब और नॉर्थ जोन की क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। नवंबर 2000 में रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के सामने हिमाचल क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और सिर्फ 25 साल की उम्र में वर्ष 2000 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। यही नहीं, अनुराग ठाकुर 22 मई 2016 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए थे। पंजाब के लुधियाना के पश्चिमी हल्के में 19 जून को विधानसभा के उपचुनाव में वोटिंग होगी। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने रोड शो निकाल रही है। आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रेस वार्ता की। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी गैंगस्टरों को पार्टी में शामिल कराकर मतदाताओं में भय पैदा करने और उन्हें अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लुधियाना पश्चिम के लोगों इस बार बदलाव ला रहे है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गैंगस्टरों के साथ जुड़ाव कोई नई बात नहीं है और उन्होंने पहले भी अपने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक गैंगस्टर संदीप को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया था, और अमृतसर का एक अन्य गैंगस्टर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के साथ देखा गया था। खन्ना ने दावा किया कि उनके पास आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ इन गैंगस्टरों की संलिप्तता के सबूत हैं और वे इस गतिविधि के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगे। शाम को निकलेगा रोड शो शाम के समय पूर्व भाजपा अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ा, केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू फिरोजपुर रोड पार्टी चुनाव कार्यालय से रोड शो आयोजित करेंगे। ये रोड शो घुमार मंडी तक जाएंगा। सांसद अनुराग ठाकुर के लुधियाना आने के बाद भाजपा वर्करों में उत्साह है। अनुराग ठाकुर भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। क्रिकेटर से राजनेता बने अनुराग ठाकुर को 20 जनवरी 2019 को संसद रत्न अवॉर्ड विजेता के साथ-साथ 2016 में प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बने। ऐसा करने वाले वह पहले BJP सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले अनुराग ठाकुर पंजाब और नॉर्थ जोन की क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। नवंबर 2000 में रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के सामने हिमाचल क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और सिर्फ 25 साल की उम्र में वर्ष 2000 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। यही नहीं, अनुराग ठाकुर 22 मई 2016 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
