लुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत:लव मैरिज का विवाद;गोलगप्पे की लगाता था रेहड़ी,छाती में लगा फायर

लुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत:लव मैरिज का विवाद;गोलगप्पे की लगाता था रेहड़ी,छाती में लगा फायर

पंजाब के लुधियाना में देर रात करीब डेढ़ बजे एक कवाली समारोह में फायरिंग हो गई। फायरिंग दौरान एक युवक के छाती में गोली लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर करने वाले मौके से फरार हो गए। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली डिसप्यूट का मामला है। मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। सोनू की छाती पर गोली लगी तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में सोनू ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी चैक करवा रही पुलिस जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता है। पता चला है कि उसकी लव मैरिज हुई थी। इस कारण फैमिली डिसप्यूट भी लग रहा है। पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सोनू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पंजाब के लुधियाना में देर रात करीब डेढ़ बजे एक कवाली समारोह में फायरिंग हो गई। फायरिंग दौरान एक युवक के छाती में गोली लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर करने वाले मौके से फरार हो गए। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली डिसप्यूट का मामला है। मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। सोनू की छाती पर गोली लगी तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में सोनू ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी चैक करवा रही पुलिस जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता है। पता चला है कि उसकी लव मैरिज हुई थी। इस कारण फैमिली डिसप्यूट भी लग रहा है। पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सोनू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर