लुधियाना में आज प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पहुंचा। फिरोजपुर रोड पर वरिष्ठ नेताओं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। उनके साथ AICC के सह प्रभारी रविंदर दलवी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा विशेष रूप से आए। बैठक में पहलगाम में हुए हमले पर चर्चा हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहलगाम के साथ-साथ पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप और केंद्र सरकार को घेरा। आज देश के लिए एक होने का समय- राणा गुरजीत पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत ने कहा आज देश के लिए एक होने का समय है। आज हम अपनी सेना का मोरल बढ़ा रहे है। पंजाब के थानों में ग्रेनेड हमले हुए वह भी पाकिस्तान की तरफ से करवाए गए। अब निहत्थे लोगों पर पहलगाम में अटैक किया गया, यह भी पाकिस्तान की सोची समझी साजिश है। आज हमें राजनीति से ऊपर उठ कर देशहित में केन्द्र सरकार जो पाकिस्तान के खिलाफ और जवानों के हित में फैसला लेगी उसमें साथ देना चाहिए। पंजाब सरकार ने पुलिस को बनाया निकम्मा- आशु पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि आज पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। पंजाब पुलिस को सरकार ने निकम्मा करके रख दिया है। किसी समय पंजाब में आतंकवाद का खात्मा कांग्रेस ने किया था, लेकिन आज फिर से आतंकवाद ने सिर उठा लिया है। थानों में जब ग्रेनेड हमले होने शुरू हुए थे तो सभी मजाक में लेते थे कि टायर फट गया होगा या कुछ भी। लेकिन अब यह हमले नेताओं के घरों से लेकर आम लोगों के बीच होने लगे हैं। जो की चिंता का विषय है। आम आदमी पार्टी की सरकार को लोग नकार चुके है। राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट है- आशु अगर शहीदों की बात करें तो सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाब के शहीदों ने दी है। आज कांग्रेस हाई कमान ने भी सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। आज समस्त राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट है। भारत की सरकार जल्द पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी। केन्द्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे ताकि आतंकवादियों की रुह कांप जाए। आशु ने कहा कि आज शहर में शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा, ताकि पहलगाम में शहीद हुए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। लुधियाना में आज प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पहुंचा। फिरोजपुर रोड पर वरिष्ठ नेताओं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। उनके साथ AICC के सह प्रभारी रविंदर दलवी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा विशेष रूप से आए। बैठक में पहलगाम में हुए हमले पर चर्चा हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहलगाम के साथ-साथ पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप और केंद्र सरकार को घेरा। आज देश के लिए एक होने का समय- राणा गुरजीत पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत ने कहा आज देश के लिए एक होने का समय है। आज हम अपनी सेना का मोरल बढ़ा रहे है। पंजाब के थानों में ग्रेनेड हमले हुए वह भी पाकिस्तान की तरफ से करवाए गए। अब निहत्थे लोगों पर पहलगाम में अटैक किया गया, यह भी पाकिस्तान की सोची समझी साजिश है। आज हमें राजनीति से ऊपर उठ कर देशहित में केन्द्र सरकार जो पाकिस्तान के खिलाफ और जवानों के हित में फैसला लेगी उसमें साथ देना चाहिए। पंजाब सरकार ने पुलिस को बनाया निकम्मा- आशु पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि आज पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। पंजाब पुलिस को सरकार ने निकम्मा करके रख दिया है। किसी समय पंजाब में आतंकवाद का खात्मा कांग्रेस ने किया था, लेकिन आज फिर से आतंकवाद ने सिर उठा लिया है। थानों में जब ग्रेनेड हमले होने शुरू हुए थे तो सभी मजाक में लेते थे कि टायर फट गया होगा या कुछ भी। लेकिन अब यह हमले नेताओं के घरों से लेकर आम लोगों के बीच होने लगे हैं। जो की चिंता का विषय है। आम आदमी पार्टी की सरकार को लोग नकार चुके है। राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट है- आशु अगर शहीदों की बात करें तो सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाब के शहीदों ने दी है। आज कांग्रेस हाई कमान ने भी सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। आज समस्त राजनीतिक दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट है। भारत की सरकार जल्द पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी। केन्द्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे ताकि आतंकवादियों की रुह कांप जाए। आशु ने कहा कि आज शहर में शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा, ताकि पहलगाम में शहीद हुए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। पंजाब | दैनिक भास्कर
