लुधियाना में गैंगस्टरों से हुई पुलिस की मुठभेड़:2 बदमाश घायल,लुटेरों पर लूटपाट और रेप का है मामला दर्ज

लुधियाना में गैंगस्टरों से हुई पुलिस की मुठभेड़:2 बदमाश घायल,लुटेरों पर लूटपाट और रेप का है मामला दर्ज

पंजाब के लुधियाना में रात 1.15 बजे दुगरी पुलिस ने दो बदमाशों को घेरा लिया। दोनों ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी को देख भागने की कोशिश की और उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने भी उक्त बदमाशों पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों ही बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की जांघ पर लगी गोली दोनों बदमाशों की जांघ पर गोली लगी है। गैंगस्टरों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस पार्टी ने दोनों ही बदमाशों के पास से मिले हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बदमाशों पर है लूटपाट और रेप के पर्चे दोनों ही बदमाशों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गु व मनदीप कुमार मिठू के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों पर एनडीपीएस और लूटपाट सहित रेप का मामला दर्ज है। दोनो आरोपितों ने कुछ दिन पहले ही दुगरी के इलाके में स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट की सोने की चेनी झपटी थी। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने की फायरिंग दरअसल, देर रात CIA-1 की पुलिस पार्टी ने दुगरी इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही बदमाशों ने वहां से भागने की कोशिश की जबकि जब पुलिस ने उनका पीछा करना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही बदमाशों पर पुलिस पार्टी ने गोलियां चलाकर उनको ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों की जांघ पर गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दोनो के कब्जे में से एक मोज़र एक बिना नंबर की एक्टिवा व दो मोबाइल फोन बरामद किए है। पंजाब के लुधियाना में रात 1.15 बजे दुगरी पुलिस ने दो बदमाशों को घेरा लिया। दोनों ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी को देख भागने की कोशिश की और उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने भी उक्त बदमाशों पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों ही बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की जांघ पर लगी गोली दोनों बदमाशों की जांघ पर गोली लगी है। गैंगस्टरों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस पार्टी ने दोनों ही बदमाशों के पास से मिले हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बदमाशों पर है लूटपाट और रेप के पर्चे दोनों ही बदमाशों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गु व मनदीप कुमार मिठू के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों पर एनडीपीएस और लूटपाट सहित रेप का मामला दर्ज है। दोनो आरोपितों ने कुछ दिन पहले ही दुगरी के इलाके में स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट की सोने की चेनी झपटी थी। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने की फायरिंग दरअसल, देर रात CIA-1 की पुलिस पार्टी ने दुगरी इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही बदमाशों ने वहां से भागने की कोशिश की जबकि जब पुलिस ने उनका पीछा करना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही बदमाशों पर पुलिस पार्टी ने गोलियां चलाकर उनको ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों की जांघ पर गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दोनो के कब्जे में से एक मोज़र एक बिना नंबर की एक्टिवा व दो मोबाइल फोन बरामद किए है।   पंजाब | दैनिक भास्कर