लुधियाना में ज्वेलरी समेत लाखों की चोरी:गहरी नींद में सो रहा परिवार, सुबह टूटे मिले अलमारी के ताले, ढाई लाख नकद चुराए

लुधियाना में ज्वेलरी समेत लाखों की चोरी:गहरी नींद में सो रहा परिवार, सुबह टूटे मिले अलमारी के ताले, ढाई लाख नकद चुराए

लुधियाना में एक घर में घुसकर चोर ने लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। परिवार रात को गहरी नींद में सो रहा था। चोर कब घर में दाखिल हुआ और अलमारी के ताले तोड़ कर सामान चुरा कर ले गया, इस बारे भी किसी को कुछ पता नहीं चला। सुबह घर का मालिक आज सुबह नींद से जागा तो उसे घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला टूटा मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुबह नींद खुलने पर वारदात का पता चला मकान मालिक बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि, वह गुरु गोविंद सिंह नगर डाबा-लोहारा रोड के रहने वाले हैं। रात को वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्हें वारदात का पता चला। उन्होंने देखा कि उनके बेडरूम की अलमारी खुली हुई थी। पेंट की जेब से भी चुराए 30 हजार अलमारी में सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी से दो सोने की चेन, दो लॉकेट, 5 अंगूठी पुरुष और 2 सोने की अंगूठी और चांदी के दो कडे़, पायल और अलमारी के लॉकर में रखे करीब ढ़ाई लाख रुपए चुरा लिए। चोरी ने कमरे में पड़ी पेंट की जेब से 30 हजार की नकदी भी चुराई है। घटना स्थल पर पहुंच थाना डाबा की पुलिस ने जांच की। इलाके में पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किए तो पुलिस को एक चोर दिखा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लुधियाना में एक घर में घुसकर चोर ने लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। परिवार रात को गहरी नींद में सो रहा था। चोर कब घर में दाखिल हुआ और अलमारी के ताले तोड़ कर सामान चुरा कर ले गया, इस बारे भी किसी को कुछ पता नहीं चला। सुबह घर का मालिक आज सुबह नींद से जागा तो उसे घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला टूटा मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुबह नींद खुलने पर वारदात का पता चला मकान मालिक बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि, वह गुरु गोविंद सिंह नगर डाबा-लोहारा रोड के रहने वाले हैं। रात को वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्हें वारदात का पता चला। उन्होंने देखा कि उनके बेडरूम की अलमारी खुली हुई थी। पेंट की जेब से भी चुराए 30 हजार अलमारी में सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी से दो सोने की चेन, दो लॉकेट, 5 अंगूठी पुरुष और 2 सोने की अंगूठी और चांदी के दो कडे़, पायल और अलमारी के लॉकर में रखे करीब ढ़ाई लाख रुपए चुरा लिए। चोरी ने कमरे में पड़ी पेंट की जेब से 30 हजार की नकदी भी चुराई है। घटना स्थल पर पहुंच थाना डाबा की पुलिस ने जांच की। इलाके में पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किए तो पुलिस को एक चोर दिखा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर