लुधियाना में थार और XUV को लगी आग,VIDEO:शोरुम से बाहर निकलते ही ट्रांसफॉर्मर नजदीक की पार्क,संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ हादसा

लुधियाना में थार और XUV को लगी आग,VIDEO:शोरुम से बाहर निकलते ही ट्रांसफॉर्मर नजदीक की पार्क,संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ हादसा

पंजाब के लुधियाना में आज दो कारों को भीषण आग लग गई। थार चालक नई गाड़ी शोरुम से निकलाकर बाहर लाया। गाड़ी ट्रांसफॉर्मर के पास उसने पार्क की। कुछ ही मिनटों में अचानक कार को आग लग गई। पास खड़ी XUV कार को भी उसने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों कारों से आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने के कारणों का नहीं पता चला आस-पास के लोगों ने तुरंत शोरुम में सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चला। लोगों ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। 1 घंटे बाद दमकल अधिकारियों ने किया आग पर कंट्रोल दमकल विभाग की करीब 2 से 3 गाड़ियों ने पानी की बौझारें करके आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी आतिश राए ने कहा कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला। इतना जरूर पता चला है कि एक व्यक्ति नई गाड़ी खरीद कर शोरुम से बाहर पार्क करके गया था। तभी अचानक कुछ देर बाद आग लग गई। आग इतनी अधिक थी कि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के तुरंत बाद बिजली की सप्लाई भी बंद करवा दी गई थी ताकि कही कोई अन्य बड़ा हादसा न हो जाए। पंजाब के लुधियाना में आज दो कारों को भीषण आग लग गई। थार चालक नई गाड़ी शोरुम से निकलाकर बाहर लाया। गाड़ी ट्रांसफॉर्मर के पास उसने पार्क की। कुछ ही मिनटों में अचानक कार को आग लग गई। पास खड़ी XUV कार को भी उसने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों कारों से आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने के कारणों का नहीं पता चला आस-पास के लोगों ने तुरंत शोरुम में सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चला। लोगों ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। 1 घंटे बाद दमकल अधिकारियों ने किया आग पर कंट्रोल दमकल विभाग की करीब 2 से 3 गाड़ियों ने पानी की बौझारें करके आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी आतिश राए ने कहा कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला। इतना जरूर पता चला है कि एक व्यक्ति नई गाड़ी खरीद कर शोरुम से बाहर पार्क करके गया था। तभी अचानक कुछ देर बाद आग लग गई। आग इतनी अधिक थी कि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के तुरंत बाद बिजली की सप्लाई भी बंद करवा दी गई थी ताकि कही कोई अन्य बड़ा हादसा न हो जाए।   पंजाब | दैनिक भास्कर