पंजाब के लुधियाना जिले के गांव चक्क कलां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेतों में बने एक घर में शराब पीते समय हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। दो मजदूरों ने अपने ही दो साथियों पर हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नुकीली वस्तु से दोनों पर हमला जानकारी के अनुसार घायल कर्मजीत सिंह (50) ने बताया कि वह आलू उठाने के काम के लिए अपने साथियों के साथ आए थे। रात को उन्होंने रमेश सिंह और साजन के साथ शराब पीनी शुरू की। इसी दौरान शराब को लेकर उनकी और उनके साथी वरिंदर सिंह (35) की मामूली बहस हो गई। गुस्से में आकर रमेश और साजन ने दस्ते में लगी नुकीली वस्तु से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में कर्मजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं और वरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जांच अधिकारी एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि मृतक वरिंदर के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पंजाब के लुधियाना जिले के गांव चक्क कलां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेतों में बने एक घर में शराब पीते समय हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। दो मजदूरों ने अपने ही दो साथियों पर हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नुकीली वस्तु से दोनों पर हमला जानकारी के अनुसार घायल कर्मजीत सिंह (50) ने बताया कि वह आलू उठाने के काम के लिए अपने साथियों के साथ आए थे। रात को उन्होंने रमेश सिंह और साजन के साथ शराब पीनी शुरू की। इसी दौरान शराब को लेकर उनकी और उनके साथी वरिंदर सिंह (35) की मामूली बहस हो गई। गुस्से में आकर रमेश और साजन ने दस्ते में लगी नुकीली वस्तु से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में कर्मजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं और वरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जांच अधिकारी एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि मृतक वरिंदर के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
