लुधियाना के मोती नगर इलाके में देर रात दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। मल्होत्रा चौक के पास हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5-6 राउंड फायरिंग की गई। वारदात में गोली लगने से घायल अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के साथ मोती नगर में खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहले हवा में फायरिंग की। फिर सीधे उन पर फायर किया। इस दौरान अमित को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल की तरफ से कोई जवाबी फायरिंग नहीं की गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर केस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमित को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुलक्षण सिह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों ने अमित पर फायर किए जिसमें एक गोली अमित की छाती में लगी। पुलिस ने राजू, रेहान, टल्लू, लक्की समेत आधा दर्जन बदमाशों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाश फरार हैं, जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। लुधियाना के मोती नगर इलाके में देर रात दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। मल्होत्रा चौक के पास हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5-6 राउंड फायरिंग की गई। वारदात में गोली लगने से घायल अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के साथ मोती नगर में खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहले हवा में फायरिंग की। फिर सीधे उन पर फायर किया। इस दौरान अमित को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल की तरफ से कोई जवाबी फायरिंग नहीं की गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर केस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमित को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुलक्षण सिह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों ने अमित पर फायर किए जिसमें एक गोली अमित की छाती में लगी। पुलिस ने राजू, रेहान, टल्लू, लक्की समेत आधा दर्जन बदमाशों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाश फरार हैं, जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
