पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब पौने 12 बजे फैक्ट्री से वापस घर जा रहे वर्करों से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने उन पर बदमाशों ने फायरिंग की। बाइक पर तीन युवक फैक्ट्री से घर वापस जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक चालक से मोबाइल छीनना चाहा लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोलीबारी में वह युवक घायल है। घायल का नाम अमन कुमार है। घर लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे बदमाशों ने की फायरिंग जानकारी देते हुए घायल अमन के दोस्त अजुर्न ने बताया कि अमन और राहुल उसके साथ एक ही बाइक पर दाना मंडी से काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे। वह लोग फैक्ट्री में चैकिंग-पैकिंग का काम करते है। रात पौने 12 बजे दो युवकों ने ढोलेवाल पुल के पास उनसे लिफ्ट मांगी। उसने जब बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उन लोगों के छिपे हुए 5 से 6 साथी भी हमला करने आ गए। उन लोगों ने उनसे लूट की कोशिश की। बदमाशों ने अपने बाइक पुल के नीचे पार्क किए थे। उन लोगों ने जब लुटेरों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके दोस्त अमन पर गोली चला दी। अमन की पीठ पर लगी गोली अर्जुन ने कहा कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। घायल अवस्था में वह दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहू लुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए है। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में उसके माता-पिता है। घायल अमन को उसके साथी लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाये, जिसे भर्ती कर मामले की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी गई। अजुर्न ने कहा कि वह आज सुबह थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को घटना स्थल दिखाएंगे ताकि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हो सके। उधर, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अमन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसकी रीड की हड्डी की हालत देख अभी कुछ पता नहीं चल रहा है कि गोली हड्डी पर लगी या गोली का छर्रा लगा है। पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब पौने 12 बजे फैक्ट्री से वापस घर जा रहे वर्करों से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने उन पर बदमाशों ने फायरिंग की। बाइक पर तीन युवक फैक्ट्री से घर वापस जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक चालक से मोबाइल छीनना चाहा लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोलीबारी में वह युवक घायल है। घायल का नाम अमन कुमार है। घर लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे बदमाशों ने की फायरिंग जानकारी देते हुए घायल अमन के दोस्त अजुर्न ने बताया कि अमन और राहुल उसके साथ एक ही बाइक पर दाना मंडी से काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे। वह लोग फैक्ट्री में चैकिंग-पैकिंग का काम करते है। रात पौने 12 बजे दो युवकों ने ढोलेवाल पुल के पास उनसे लिफ्ट मांगी। उसने जब बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उन लोगों के छिपे हुए 5 से 6 साथी भी हमला करने आ गए। उन लोगों ने उनसे लूट की कोशिश की। बदमाशों ने अपने बाइक पुल के नीचे पार्क किए थे। उन लोगों ने जब लुटेरों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके दोस्त अमन पर गोली चला दी। अमन की पीठ पर लगी गोली अर्जुन ने कहा कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। घायल अवस्था में वह दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहू लुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए है। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में उसके माता-पिता है। घायल अमन को उसके साथी लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाये, जिसे भर्ती कर मामले की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी गई। अजुर्न ने कहा कि वह आज सुबह थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को घटना स्थल दिखाएंगे ताकि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हो सके। उधर, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अमन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसकी रीड की हड्डी की हालत देख अभी कुछ पता नहीं चल रहा है कि गोली हड्डी पर लगी या गोली का छर्रा लगा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
