लुधियाना में प्रेम विहार इलाके में 25 दिसंबर को मां- बेटे के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुलिस को दो दिन का रिमांड भी हासिल हुआ है। हत्यारोपी, मृतक महिला के पास अक्सर आता जाता रहता था। शराब के नशे में किया कत्ल हत्या की रात आरोपी पारस और मृत महिला सोनिया दोनों ने शराब पी हुई थी। पारस महिला से रंगरलियां मनाने के लिए लड़की की डिमांड कर रहा था, लेकिन महिला ने उसे लड़की मुहैया नहीं करवाई। दोनों में 4 से 5 हजार रुपए को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया के साथ मारपीट की। उसने दांत से उस पर हमला किया। सोनिया का बेटा कार्तिक जब अपनी मां को बचाने आया तो उसने उस पर भी दांत से वार कर दिया। लड़की की करता था डिमांड पुलिस चौकी जगतपुरी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि हत्या की रात पारस, सोनिया से लड़की की डिमांड कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया और उसके बेटे कार्तिक पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। लुधियाना में प्रेम विहार इलाके में 25 दिसंबर को मां- बेटे के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुलिस को दो दिन का रिमांड भी हासिल हुआ है। हत्यारोपी, मृतक महिला के पास अक्सर आता जाता रहता था। शराब के नशे में किया कत्ल हत्या की रात आरोपी पारस और मृत महिला सोनिया दोनों ने शराब पी हुई थी। पारस महिला से रंगरलियां मनाने के लिए लड़की की डिमांड कर रहा था, लेकिन महिला ने उसे लड़की मुहैया नहीं करवाई। दोनों में 4 से 5 हजार रुपए को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया के साथ मारपीट की। उसने दांत से उस पर हमला किया। सोनिया का बेटा कार्तिक जब अपनी मां को बचाने आया तो उसने उस पर भी दांत से वार कर दिया। लड़की की करता था डिमांड पुलिस चौकी जगतपुरी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि हत्या की रात पारस, सोनिया से लड़की की डिमांड कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया और उसके बेटे कार्तिक पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
![लुधियाना में महिला से लड़की की डिमांड:मां-बेटा हत्याकांड में एक गिरफ्तार, रंगरेलियां मनाना चाहता था, विरोध करने पर की हत्या](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/09/whatsappvideo2024-12-25at45907pm-ezgifcom-optimize_1736418187.gif)