लुधियाना में युवक ने लगाई फांसी:चाचा बोले- मौसी के बेटे ने गर्लफ्रेंड से कर ली शादी, कमेंट्स करके देता था ताने

लुधियाना में युवक ने लगाई फांसी:चाचा बोले- मौसी के बेटे ने गर्लफ्रेंड से कर ली शादी, कमेंट्स करके देता था ताने

पंजाब के लुधियाना में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक का नाम विनीत है। विनीत ने अपनी मौसी के बेटे और बहू से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने उस समय आत्महत्या की जब पूरा परिवार उसकी दादी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गया हुआ था। वापस लौटने पर परिजनों ने विनीत का शव फंदे से लटका देखा और तुरंत कंगनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। रिश्तेदार में ही लड़की से प्रेम-प्रसंग बताया जाता है कि लड़के का रिश्तेदारी में युवती से था अफेयर लेकिन शादी नहीं हुई। मृतक विनीत के चाचा राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत ऑटो चलाने का काम करता है। वह ढांढारी इलाके का रहने वाला है। रिश्तेदार में ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों तक चला। इसी बीच वह लड़की विनीत की मौसी के बेटे विजय कुमार हैरी से भी बातचीत करने लगी। उस लड़की ने करीब 2 महीने पहले हैरी की शादी कर ली।
हैरी विनित को करता था कमेंट्स शादी होने के बाद हैरी विनित को कमेंट्स करता था। राज कुमार के मुताबिक हैरी अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर विनित को नीचा दिखाने की कोशिश करना। जिस कारण कुछ दिन पहले दोनों की जमकर बहसबाजी भी हुई थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। अब फिर हैरी उसे तंग परेशान करने लगा था। राज कुमार ने कहा कि चौकी कंगनवाल की पुलिस हैरी के घर शिमलापुरी उसे पकड़ने गई थी लेकिन उन लोगों ने पुलिस को बेरंग लौटा दिया। राज कुमार ने कहा कि वह विनित के शव का संस्कार तभी करेंगे जब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती। विनित अपने परिवार का बड़ा बेटा था। वहीं एक मात्र परिवार का कमाने वाला शख्त था। पंजाब के लुधियाना में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक का नाम विनीत है। विनीत ने अपनी मौसी के बेटे और बहू से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने उस समय आत्महत्या की जब पूरा परिवार उसकी दादी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गया हुआ था। वापस लौटने पर परिजनों ने विनीत का शव फंदे से लटका देखा और तुरंत कंगनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। रिश्तेदार में ही लड़की से प्रेम-प्रसंग बताया जाता है कि लड़के का रिश्तेदारी में युवती से था अफेयर लेकिन शादी नहीं हुई। मृतक विनीत के चाचा राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत ऑटो चलाने का काम करता है। वह ढांढारी इलाके का रहने वाला है। रिश्तेदार में ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों तक चला। इसी बीच वह लड़की विनीत की मौसी के बेटे विजय कुमार हैरी से भी बातचीत करने लगी। उस लड़की ने करीब 2 महीने पहले हैरी की शादी कर ली।
हैरी विनित को करता था कमेंट्स शादी होने के बाद हैरी विनित को कमेंट्स करता था। राज कुमार के मुताबिक हैरी अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर विनित को नीचा दिखाने की कोशिश करना। जिस कारण कुछ दिन पहले दोनों की जमकर बहसबाजी भी हुई थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। अब फिर हैरी उसे तंग परेशान करने लगा था। राज कुमार ने कहा कि चौकी कंगनवाल की पुलिस हैरी के घर शिमलापुरी उसे पकड़ने गई थी लेकिन उन लोगों ने पुलिस को बेरंग लौटा दिया। राज कुमार ने कहा कि वह विनित के शव का संस्कार तभी करेंगे जब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती। विनित अपने परिवार का बड़ा बेटा था। वहीं एक मात्र परिवार का कमाने वाला शख्त था।   पंजाब | दैनिक भास्कर