पंजाब के लुधियाना में बीती रात कोछड़ मार्केट रोड पर किराए के मकान पर रहते एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक के बच्चों ने पिता का शव खिड़की से लटकता देखा तो तुरंत
शोर मचाया। बेसुध हालत में व्यक्ति को सिविल अस्पताल में लोग पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाले का नाम कन्हैया (30) है। कन्हैया की 10 साल पहले मुस्कान नाम की लड़की से शादी हुई है। घटना के समय मुस्कान पार्लर में काम करने गई हुई थी। पंखे से लटकता बच्चों ने देखा पिता का शव जानकारी मुताबिक घटना का पता उस समय चला जब कन्हैया के बच्चे मंदिर से माथा टेक घर वापस लौटे। जिन्होंने काफी समय तक दरवाजा खटखटाया। काफी समय तक दरवाजा ना खोलने के बाद बड़े बेटे रेहान ने खिड़की से झांककर देखा, तो उसका पिता पंखे के साथ कपड़े के सहारे झूल रहा था। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाकर इलाके के लोगों को एकत्रित किया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को किया मृत घोषित इलाके के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचा उसकी पत्नी मुस्कान को सूचित किया। अस्पताल में पहुंचे व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत का पता चलने के बाद पत्नी व बच्चे अस्पताल में रोते बिलखते रहे। 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज मुस्कान खान ने बताया कि उनकी करीब 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। मृतक कन्हैया हिन्दू परिवार से था और वह मुस्लिम समुदाय से है। उनके दो बेटे है। उसका पति कन्हैया टाइल लगाने का काम करता था और वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। देर रात वह काम पर मौजूद थी। तभी उसके बड़े बेटे रेहान ने उसे फोन कर बताया कि पिता ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था जिसके बाद वह सब सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा मामले की सूचना पुलिस चौकी कोचर मार्किट की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के लुधियाना में बीती रात कोछड़ मार्केट रोड पर किराए के मकान पर रहते एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक के बच्चों ने पिता का शव खिड़की से लटकता देखा तो तुरंत
शोर मचाया। बेसुध हालत में व्यक्ति को सिविल अस्पताल में लोग पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाले का नाम कन्हैया (30) है। कन्हैया की 10 साल पहले मुस्कान नाम की लड़की से शादी हुई है। घटना के समय मुस्कान पार्लर में काम करने गई हुई थी। पंखे से लटकता बच्चों ने देखा पिता का शव जानकारी मुताबिक घटना का पता उस समय चला जब कन्हैया के बच्चे मंदिर से माथा टेक घर वापस लौटे। जिन्होंने काफी समय तक दरवाजा खटखटाया। काफी समय तक दरवाजा ना खोलने के बाद बड़े बेटे रेहान ने खिड़की से झांककर देखा, तो उसका पिता पंखे के साथ कपड़े के सहारे झूल रहा था। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाकर इलाके के लोगों को एकत्रित किया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को किया मृत घोषित इलाके के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचा उसकी पत्नी मुस्कान को सूचित किया। अस्पताल में पहुंचे व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत का पता चलने के बाद पत्नी व बच्चे अस्पताल में रोते बिलखते रहे। 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज मुस्कान खान ने बताया कि उनकी करीब 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। मृतक कन्हैया हिन्दू परिवार से था और वह मुस्लिम समुदाय से है। उनके दो बेटे है। उसका पति कन्हैया टाइल लगाने का काम करता था और वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। देर रात वह काम पर मौजूद थी। तभी उसके बड़े बेटे रेहान ने उसे फोन कर बताया कि पिता ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था जिसके बाद वह सब सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा मामले की सूचना पुलिस चौकी कोचर मार्किट की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
