पंजाब के लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक उमेश नगर का रहने वाला है। मृतक का नाम इंद्रपाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति का शव पंखे के साथ चुन्नी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने शव लटकता देख तुरंत थाना डाबा की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। किराएदार से चल रहा था जमीनी विवाद जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुरिंदर सिंह ने कहा कि इंद्रपाल (बिट्टू) है। मृतक की आयु करीब 50 साल है। इंद्रपाल का अपने किराएदार के साथ जमीनी विवाद कोर्ट में चल रहा है। पहले पंचायत बैठी थी। उस समय किराएदार को भी बुलाया था। उसे कहा था कि इंद्रपाल गरीब व्यक्ति है वह उसका कमरा खाली कर दे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत लेकिन किराएदार ने किसी की नहीं सुनी। अक्सर किराएदार उसे परेशान करता था। किराए ने ही इंद्रपाल को मरने के लिए मजबूर किया है। मामला संदिग्ध है परिवार को भी शक है कि इंद्रपाल को मार कर लटकाया गया है। आज उस समय इंद्रपाल के बच्चों को घटना का पता चला जब वह घर आए। किराएदारों से दुखी होकर की इंद्रपाल का परिवार घर से अलग रहता था। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस के मुताबिक शव की जांच करवाई जा रही है। लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है। इस केस में जैसे तथ्य सामने आएंगे उस मुताबिक एक्शन लिया जाएगा। पंजाब के लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक उमेश नगर का रहने वाला है। मृतक का नाम इंद्रपाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति का शव पंखे के साथ चुन्नी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने शव लटकता देख तुरंत थाना डाबा की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। किराएदार से चल रहा था जमीनी विवाद जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुरिंदर सिंह ने कहा कि इंद्रपाल (बिट्टू) है। मृतक की आयु करीब 50 साल है। इंद्रपाल का अपने किराएदार के साथ जमीनी विवाद कोर्ट में चल रहा है। पहले पंचायत बैठी थी। उस समय किराएदार को भी बुलाया था। उसे कहा था कि इंद्रपाल गरीब व्यक्ति है वह उसका कमरा खाली कर दे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत लेकिन किराएदार ने किसी की नहीं सुनी। अक्सर किराएदार उसे परेशान करता था। किराए ने ही इंद्रपाल को मरने के लिए मजबूर किया है। मामला संदिग्ध है परिवार को भी शक है कि इंद्रपाल को मार कर लटकाया गया है। आज उस समय इंद्रपाल के बच्चों को घटना का पता चला जब वह घर आए। किराएदारों से दुखी होकर की इंद्रपाल का परिवार घर से अलग रहता था। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस के मुताबिक शव की जांच करवाई जा रही है। लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है। इस केस में जैसे तथ्य सामने आएंगे उस मुताबिक एक्शन लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
