लुधियाना के बस स्टैंड पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने एक सेक्स वर्कर और उसके साथी की जमकर पिटाई की। सेक्स वर्कर बस स्टैंड के बाहर खड़े एक यात्री को अपनी बातों में उलझा कर होटल के कमरे में ले गई। जिसके बाद उस व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीने और भाग गई। महिला सेक्स वर्कर के साथ उसका एक साथी भी था। यात्री के शोर मचाने के बाद कुछ दूरी पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया। महिला और उसके साथी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला और उसके साथी ने कहा- यात्री बहला फुसला कर ले गया होटल महिला और उसके साथी ने कहा कि वह यात्री को बहला फुसला कर होटल के कमरे में लेकर गया है। उसने उसके साथ गलत काम भी किया है। महिला ने कहा कि उस व्यक्ति ने उसे पहले 1500 रुपए दिए थे। जाने के समय उस व्यक्ति ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया और जो दिए पैसे थे वह भी छीनने लगा। महिला ने कहा कि मैंने और मेरे साथी ने किसी से कोई पैसे नहीं छीने हैं। महिला ने कहा कि लोगों द्वारा मारपीट भी की गई। महिला के माथे पर काफी चोट भी आई है। यात्री नीरज ने बदले बार- बार बयान इस मामले में यात्री नीरज बार बार अपना बयान बदलता नजर आया। नीरज ने पहले कहा कि महिला और उसके साथी ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे, लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस कर्मचारी उसके सामने आए तो उसने बयान बदलते हुए कहा कि 50 हजार रुपए मेरी जेब में ही पड़े थे, लेकिन मुझे पता नहीं चला। बता दें कि, यात्रियों के साथ लूटपाट का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर बस स्टैंड के आस-पास रात को कुछ महिलाएं युवकों के साथ सड़कों पर घुमती रहती हैं और राहगीर या यात्रियों को अपने जाल में फंसा कर उनसी छीना झपटी की जाती है। घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर दस्ता के ASI नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुधियाना के बस स्टैंड पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने एक सेक्स वर्कर और उसके साथी की जमकर पिटाई की। सेक्स वर्कर बस स्टैंड के बाहर खड़े एक यात्री को अपनी बातों में उलझा कर होटल के कमरे में ले गई। जिसके बाद उस व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीने और भाग गई। महिला सेक्स वर्कर के साथ उसका एक साथी भी था। यात्री के शोर मचाने के बाद कुछ दूरी पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया। महिला और उसके साथी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला और उसके साथी ने कहा- यात्री बहला फुसला कर ले गया होटल महिला और उसके साथी ने कहा कि वह यात्री को बहला फुसला कर होटल के कमरे में लेकर गया है। उसने उसके साथ गलत काम भी किया है। महिला ने कहा कि उस व्यक्ति ने उसे पहले 1500 रुपए दिए थे। जाने के समय उस व्यक्ति ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया और जो दिए पैसे थे वह भी छीनने लगा। महिला ने कहा कि मैंने और मेरे साथी ने किसी से कोई पैसे नहीं छीने हैं। महिला ने कहा कि लोगों द्वारा मारपीट भी की गई। महिला के माथे पर काफी चोट भी आई है। यात्री नीरज ने बदले बार- बार बयान इस मामले में यात्री नीरज बार बार अपना बयान बदलता नजर आया। नीरज ने पहले कहा कि महिला और उसके साथी ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे, लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस कर्मचारी उसके सामने आए तो उसने बयान बदलते हुए कहा कि 50 हजार रुपए मेरी जेब में ही पड़े थे, लेकिन मुझे पता नहीं चला। बता दें कि, यात्रियों के साथ लूटपाट का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर बस स्टैंड के आस-पास रात को कुछ महिलाएं युवकों के साथ सड़कों पर घुमती रहती हैं और राहगीर या यात्रियों को अपने जाल में फंसा कर उनसी छीना झपटी की जाती है। घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर दस्ता के ASI नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
