लुधियाना में एक बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय पुल से गिर गया। जिससे उसकी जान चली गई। पुल की ऊंचाई करीब 70 फीट है। मरने वाला युवक स्विगी कंपनी के लिए डिलीवरी करता था। वह खाना डिलीवर करके रात को घर जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक खराब हो गई। जब वह पुल पर बाइक ठीक करने लगा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह पुल के नीचे गिर गया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सिर्फ लोहे के रिम के सहारे चल रही थी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम आकाश मल्होत्रा है। 2021 में हुई थी आकाश की शादी पुलिस को जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसके जीजा आकाश की शादी 2021 में हुई थी। 4 साल बाद कुछ समय पहले उसके यहां बेटा हुआ। आकाश अपने साथी हरविंदर सिंह के साथ स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह कुछ सामान पहुंचाकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। आकाश मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार सवार अपनी कार को लापरवाही से चला रहा था। उसने जीजा आकाश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह पलट गया और बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। आकाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में टिब्बा थाने की पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लुधियाना में एक बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय पुल से गिर गया। जिससे उसकी जान चली गई। पुल की ऊंचाई करीब 70 फीट है। मरने वाला युवक स्विगी कंपनी के लिए डिलीवरी करता था। वह खाना डिलीवर करके रात को घर जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक खराब हो गई। जब वह पुल पर बाइक ठीक करने लगा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह पुल के नीचे गिर गया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सिर्फ लोहे के रिम के सहारे चल रही थी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम आकाश मल्होत्रा है। 2021 में हुई थी आकाश की शादी पुलिस को जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसके जीजा आकाश की शादी 2021 में हुई थी। 4 साल बाद कुछ समय पहले उसके यहां बेटा हुआ। आकाश अपने साथी हरविंदर सिंह के साथ स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह कुछ सामान पहुंचाकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। आकाश मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार सवार अपनी कार को लापरवाही से चला रहा था। उसने जीजा आकाश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह पलट गया और बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। आकाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में टिब्बा थाने की पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब | दैनिक भास्कर
![लुधियाना में स्विगी डिलीवरी बॉय पुल से गिरा:मौके पर ही मौत; रास्ते में रुककर बाइक ठीक कर रहा था, कार ने टक्कर मारी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/whatsapp-image-2025-02-09-at-094844_1739074756.jpeg)