लुधियाना में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी:3 सब्जेक्ट में हो गया था फेल, छत पर परने से बनाया फंदा, पिता गुरुद्वारा में ग्रंथी

लुधियाना में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी:3 सब्जेक्ट में हो गया था फेल, छत पर परने से बनाया फंदा, पिता गुरुद्वारा में ग्रंथी

लुधियाना में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान जरनैल सिंह (17) के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा दी थी। कम नंबर आने की वजह से वह कक्षा में फेल हो गया था। फेल होने के तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र के शव का आज सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जरनैल 3 पेपर में फेल हो गया था जानकारी देते हुए लाडोवाल थाने की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि जरनैल सिंह गांव चाहर का रहने वाला था। पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका था। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था। एग्जाम में वह 3 पेपर में फेल हो गया था। जरनैल सिंह के पिता गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। परिवार में उनके दो बेटे राजविंदर सिंह जरनैल थे। रात को उसने परिवार से कहा कि वह सोने के लिए छत पर जा रहा है। जब वह गुरुवार सुबह 8 बजे तक नीचे नहीं आया तो परिवार उसे देखने गया। यहां उसने लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। जरनैल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल से लाडोवाल थाने को पत्र मिला जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जरनैल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज जरनैल का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लुधियाना में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान जरनैल सिंह (17) के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा दी थी। कम नंबर आने की वजह से वह कक्षा में फेल हो गया था। फेल होने के तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र के शव का आज सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जरनैल 3 पेपर में फेल हो गया था जानकारी देते हुए लाडोवाल थाने की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि जरनैल सिंह गांव चाहर का रहने वाला था। पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका था। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था। एग्जाम में वह 3 पेपर में फेल हो गया था। जरनैल सिंह के पिता गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। परिवार में उनके दो बेटे राजविंदर सिंह जरनैल थे। रात को उसने परिवार से कहा कि वह सोने के लिए छत पर जा रहा है। जब वह गुरुवार सुबह 8 बजे तक नीचे नहीं आया तो परिवार उसे देखने गया। यहां उसने लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। जरनैल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल से लाडोवाल थाने को पत्र मिला जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जरनैल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज जरनैल का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर