लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। भाजपा ने एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा और विरोध मार्च भी निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार प्रदेश के हितों के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो पंजाब में एक बयान देते हैं और हरियाणा व दिल्ली में दूसरा। धीमान ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पानी हरियाणा में जा रहा है। पंजाब सरकार के मंत्री बिना तैयारी के बैठक में शामिल होते हैं, जिसके कारण वे पंजाब के मुद्दों को सही ढंग से नहीं रख पाते। पंजाब में आप सरकार लाने से जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। धीमान बोले- पानी हरियाणा को गया तो संघर्ष होगा जिस बदलाव के नाम पर आप सरकार ने वोट मांगे थे, वह अब आप सरकार द्वारा बिखरता हुआ नजर आ रहा है। धीमान ने कहा कि भाजपा पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। धीमान के अनुसार अगर पानी हरियाणा को चला गया तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज होगा। लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। भाजपा ने एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा और विरोध मार्च भी निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार प्रदेश के हितों के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो पंजाब में एक बयान देते हैं और हरियाणा व दिल्ली में दूसरा। धीमान ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पानी हरियाणा में जा रहा है। पंजाब सरकार के मंत्री बिना तैयारी के बैठक में शामिल होते हैं, जिसके कारण वे पंजाब के मुद्दों को सही ढंग से नहीं रख पाते। पंजाब में आप सरकार लाने से जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। धीमान बोले- पानी हरियाणा को गया तो संघर्ष होगा जिस बदलाव के नाम पर आप सरकार ने वोट मांगे थे, वह अब आप सरकार द्वारा बिखरता हुआ नजर आ रहा है। धीमान ने कहा कि भाजपा पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। धीमान के अनुसार अगर पानी हरियाणा को चला गया तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
