लुधियाना विजिलेंस की जांच में सहयोग नहीं दे रहा एसई:कमीशन के केस में पकड़ा गया; सरकारी गाड़ी कहकर टोल प्लाजा करता था पार

लुधियाना विजिलेंस की जांच में सहयोग नहीं दे रहा एसई:कमीशन के केस में पकड़ा गया; सरकारी गाड़ी कहकर टोल प्लाजा करता था पार

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के एसई संजय कंवर को विजिलेंस टीम ने कमीशन के खेल में गिरफ्तार किया हुआ है। आरोपी का विजिलेंस को 2 दिन का रिमांड मिला हुआ था। लेकिन आरोपी रिमांड में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहा। विजिलेंस अधिकारियों की कोर्ट में भी यही दलील थी कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा। सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के नाम पर निजी बैंक में लॉकर है, उन्हें खंगालना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पत्नी और बेटी के नाम पर भी काफी निवेश किया हुआ है। आरोपी चंडीगढ़ घर जाते समय निजी गाड़ी का इस्तेमाल करता था। टोल प्लाजा पर वह कर्मियों से सरकारी गाड़ी बताकर निकालता रहा है। निशानदेही पर मिली विजिलेंस को मर्सिडीज कार सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आरोपी को टोल प्लाजा पर ले जाकर विजिलेंस पूछताछ करेगी। कोर्ट ने तर्कों को देखते हुए आरोपी का बीते दिन 2 दिन का रिमांड दिया है। आरोपी की निशानदेही पर विजिलेंस की टीम ने बठिंडा नंबर की एक मर्सिडीज कार भी रिकवर की है। सिटी प्रोजेक्ट का भी आरोपी रह चुका नोडल अधिकारी एसई स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर का भी नोडल अधिकारी था। इसलिए विजिलेंस उस एंगल पर भी जांच कर रही है कि उसने किन लोगों को फायदा पहुंचाया है। संजय की नामी और बेनामी जायदादों की भी सूची बनाई जा रही है। इस केस में जल्द विजिलेंस टीम कई लोगों पर बड़ा एक्शन लेगी। फिलहाल अधिकारी विजिलेंस के अधिकारियों ने इस केस में चुप्पी साधी हुई है। पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के एसई संजय कंवर को विजिलेंस टीम ने कमीशन के खेल में गिरफ्तार किया हुआ है। आरोपी का विजिलेंस को 2 दिन का रिमांड मिला हुआ था। लेकिन आरोपी रिमांड में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहा। विजिलेंस अधिकारियों की कोर्ट में भी यही दलील थी कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा। सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के नाम पर निजी बैंक में लॉकर है, उन्हें खंगालना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पत्नी और बेटी के नाम पर भी काफी निवेश किया हुआ है। आरोपी चंडीगढ़ घर जाते समय निजी गाड़ी का इस्तेमाल करता था। टोल प्लाजा पर वह कर्मियों से सरकारी गाड़ी बताकर निकालता रहा है। निशानदेही पर मिली विजिलेंस को मर्सिडीज कार सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आरोपी को टोल प्लाजा पर ले जाकर विजिलेंस पूछताछ करेगी। कोर्ट ने तर्कों को देखते हुए आरोपी का बीते दिन 2 दिन का रिमांड दिया है। आरोपी की निशानदेही पर विजिलेंस की टीम ने बठिंडा नंबर की एक मर्सिडीज कार भी रिकवर की है। सिटी प्रोजेक्ट का भी आरोपी रह चुका नोडल अधिकारी एसई स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर का भी नोडल अधिकारी था। इसलिए विजिलेंस उस एंगल पर भी जांच कर रही है कि उसने किन लोगों को फायदा पहुंचाया है। संजय की नामी और बेनामी जायदादों की भी सूची बनाई जा रही है। इस केस में जल्द विजिलेंस टीम कई लोगों पर बड़ा एक्शन लेगी। फिलहाल अधिकारी विजिलेंस के अधिकारियों ने इस केस में चुप्पी साधी हुई है।   पंजाब | दैनिक भास्कर