पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गुमशुदा के पोस्टर लग गए है। यह पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर में लगाए है। वड़िंग पर भाजपा वर्करों ने निशाना साधते हुए कहा कि वड़िंग अपनी करोड़ों की गाड़ी डिफेंडर में हूटर बजाकर आते है और हूटर बजाकर निकल जाते है। लुधियाना के लोगों ने इस तरह का सांसद नहीं चुना था कि जो लोगों को ही भूल जाए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कपिल कत्याल ने कहा कि अभी 10 महीने ही हुए है लोगों ने राजा वड़िंग को चुनाव जितवाए है। लेकिन राजा वड़िंग से अब लोग सवाल कर रहे है कि उनका दफ्तर, उनकी रिहायश और उनका मोबाइल नंबर तक लोगों को पता नहीं। आशु खुद कह चुके वड़िंग है ड्रामेबाज कत्याल ने कहा कि खुद कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने एक सभा में राजा वड़िंग को ड्रामेबाज कहा था। कांग्रेस के वर्किंग प्रधान ने भी अब लोगों के बीच राजा वड़िंग को लेकर सच बोलना शुरू कर दिया है। राजा वड़िंग बताए कि लुधियाना में उन्होंने कितने विकास कार्य या उद्घाटन किए है। राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से डरते है। क्योंकि वड़िंग ने पिछली सरकार में ऐसे काम किए है, जिस कारण उन्हें अब मुख्यमंत्री का डर सताने लगा है। पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गुमशुदा के पोस्टर लग गए है। यह पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर में लगाए है। वड़िंग पर भाजपा वर्करों ने निशाना साधते हुए कहा कि वड़िंग अपनी करोड़ों की गाड़ी डिफेंडर में हूटर बजाकर आते है और हूटर बजाकर निकल जाते है। लुधियाना के लोगों ने इस तरह का सांसद नहीं चुना था कि जो लोगों को ही भूल जाए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कपिल कत्याल ने कहा कि अभी 10 महीने ही हुए है लोगों ने राजा वड़िंग को चुनाव जितवाए है। लेकिन राजा वड़िंग से अब लोग सवाल कर रहे है कि उनका दफ्तर, उनकी रिहायश और उनका मोबाइल नंबर तक लोगों को पता नहीं। आशु खुद कह चुके वड़िंग है ड्रामेबाज कत्याल ने कहा कि खुद कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने एक सभा में राजा वड़िंग को ड्रामेबाज कहा था। कांग्रेस के वर्किंग प्रधान ने भी अब लोगों के बीच राजा वड़िंग को लेकर सच बोलना शुरू कर दिया है। राजा वड़िंग बताए कि लुधियाना में उन्होंने कितने विकास कार्य या उद्घाटन किए है। राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से डरते है। क्योंकि वड़िंग ने पिछली सरकार में ऐसे काम किए है, जिस कारण उन्हें अब मुख्यमंत्री का डर सताने लगा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
