धर्म की नगरी काशी में आज विजय दशमी (दशहरे) की धूम है। पंडालों से माता की विदाई को लेकर पूजा-अनुष्ठान चल रहे हैं। काशी में बरेका (BLW) मैदान और मलदहिया पर रावण दहन की तैयारी है। दोनों ही जगह का रावण वाराणसी के शमशाद ने बनाया है। BLW का रावण जहां देर शाम मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ खड़ा करने की कवायद जारी थी। वही मलदहिया का रावण दोपहर बाद मलदहिया चौराहे पर खड़ा किया जाएगा। काशी का बरेका ग्राउंड का रावण पूर्वांचल का सब ऊंचा रावण का पुतला माना जाता है। इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ बरेका ग्राउंड में उमड़ती है। मलदहिया चौराहे पर पिछले 75 वर्षों से समाज संघ की तरफ से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। दोनों ही लीलाओं में हजारों लोग उमड़ते हैं। धर्म की नगरी काशी में आज विजय दशमी (दशहरे) की धूम है। पंडालों से माता की विदाई को लेकर पूजा-अनुष्ठान चल रहे हैं। काशी में बरेका (BLW) मैदान और मलदहिया पर रावण दहन की तैयारी है। दोनों ही जगह का रावण वाराणसी के शमशाद ने बनाया है। BLW का रावण जहां देर शाम मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ खड़ा करने की कवायद जारी थी। वही मलदहिया का रावण दोपहर बाद मलदहिया चौराहे पर खड़ा किया जाएगा। काशी का बरेका ग्राउंड का रावण पूर्वांचल का सब ऊंचा रावण का पुतला माना जाता है। इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ बरेका ग्राउंड में उमड़ती है। मलदहिया चौराहे पर पिछले 75 वर्षों से समाज संघ की तरफ से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। दोनों ही लीलाओं में हजारों लोग उमड़ते हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
वाराणसी का दशहरा:BLW ग्राउंड में 75 फीट का रावण; मलदहिया चौराहे लगा मेला…आतिशबाजी शुरू
