वाराणसी में 24 घंटे बीतने के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। दो थानों के 50 पुलिसकर्मी समेत 100 कर्मचारी पूरी रात सर्च अभियान चलाते रहे। लेकिन, बार-बार तेंदुआ अपनी मूवमेंट बदल रहा है। 2 किलोमीटर एरिया में जाल बिछाया गया है। शुक्रवार को तेंदुए ने नवापुरा और सोनकर बस्ती में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। अमित मौर्य नाम के युवक को 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाला। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। अमित फूल तोड़ने बाग में गया था, जहां उसने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। उसने गांव वालों को फोन कर बुलाया। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। तभी अमित ने डंडे से तेंदुए पर वार कर दिया। इसके तेंदुआ आक्रामक हो गया। उसने अमित पर हमला कर दिया। यह देखकर पहले तो गांव वाले भाग खड़े हुए, फिर लाठी फटकार कर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन, तेंदुआ चकमा देकर करीब 200 मीटर दूर सोनकर बस्ती की तरफ भाग गया। उसने वहां भी 2 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। जिस जगह तेंदुआ है, वह वाराणसी शहर से 8 किमी दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र में है। आसपास करीब 5,000 लोग रहते हैं। तेंदुए के आने से इलाके में दहशत है। अंधेरा होते ही लोगों ने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। प्रशासन ने भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। 3 तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… वाराणसी में 24 घंटे बीतने के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। दो थानों के 50 पुलिसकर्मी समेत 100 कर्मचारी पूरी रात सर्च अभियान चलाते रहे। लेकिन, बार-बार तेंदुआ अपनी मूवमेंट बदल रहा है। 2 किलोमीटर एरिया में जाल बिछाया गया है। शुक्रवार को तेंदुए ने नवापुरा और सोनकर बस्ती में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। अमित मौर्य नाम के युवक को 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाला। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। अमित फूल तोड़ने बाग में गया था, जहां उसने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। उसने गांव वालों को फोन कर बुलाया। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। तभी अमित ने डंडे से तेंदुए पर वार कर दिया। इसके तेंदुआ आक्रामक हो गया। उसने अमित पर हमला कर दिया। यह देखकर पहले तो गांव वाले भाग खड़े हुए, फिर लाठी फटकार कर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन, तेंदुआ चकमा देकर करीब 200 मीटर दूर सोनकर बस्ती की तरफ भाग गया। उसने वहां भी 2 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। जिस जगह तेंदुआ है, वह वाराणसी शहर से 8 किमी दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र में है। आसपास करीब 5,000 लोग रहते हैं। तेंदुए के आने से इलाके में दहशत है। अंधेरा होते ही लोगों ने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। प्रशासन ने भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। 3 तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
वाराणसी में घुसा तेंदुआ, 3 युवकों पर किया अटैक:25 लोगों के सामने नोचा, 5 हजार लोग घरों में कैद, 50 पुलिसवाले निगरानी कर रहे
