वाराणसी में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी:खेत किनारे रोड पर युवक का शव मिला, दोनों में आधी रात हुआ था झगड़ा

वाराणसी में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी:खेत किनारे रोड पर युवक का शव मिला, दोनों में आधी रात हुआ था झगड़ा

वाराणसी में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने सोमवार रात पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आधी रात वारदात को अंजाम देकर वह खेतों पर भाग गया। खेत पर उसने खुद का भी गला रेत लिया। मंगलवार सुबह देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं मिलने पुलिस को सूचना दी। घर के अंदर पत्नी का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तलाश की तो युवक का शव भी खेत किनारे रोड पर मिला। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं और जांच कर रही है। संतोष की मौत को लेकर पुलिस हत्या या सुसाइड में उलझी
थाना चोलापुर के गांव गुरवट सिलेमापुर निवासी संतोष सिंह अपनी पत्नी आरती सिंह के साथ रहते थे। दोनों में पारिवारिक कारणों से अक्सर विवाद होता था। पड़ोसी भी कई बार विवाद को सुलझाते थे। सोमवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद संतोष ने पत्नी आरती को पीट दिया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई वार कर दिए। गर्दन समेत शरीर पर कई गहरे घाव होने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद संतोष घबरा गया और घर बाहर बंद करके मौके से फरार हो गया। खेत पर पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि संतोष की मौत को लेकर पुलिस अभी सुसाइड या हत्या में उलझी है। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवन टी., एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी चोलापुर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है… वाराणसी में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने सोमवार रात पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आधी रात वारदात को अंजाम देकर वह खेतों पर भाग गया। खेत पर उसने खुद का भी गला रेत लिया। मंगलवार सुबह देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं मिलने पुलिस को सूचना दी। घर के अंदर पत्नी का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तलाश की तो युवक का शव भी खेत किनारे रोड पर मिला। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं और जांच कर रही है। संतोष की मौत को लेकर पुलिस हत्या या सुसाइड में उलझी
थाना चोलापुर के गांव गुरवट सिलेमापुर निवासी संतोष सिंह अपनी पत्नी आरती सिंह के साथ रहते थे। दोनों में पारिवारिक कारणों से अक्सर विवाद होता था। पड़ोसी भी कई बार विवाद को सुलझाते थे। सोमवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद संतोष ने पत्नी आरती को पीट दिया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई वार कर दिए। गर्दन समेत शरीर पर कई गहरे घाव होने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद संतोष घबरा गया और घर बाहर बंद करके मौके से फरार हो गया। खेत पर पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि संतोष की मौत को लेकर पुलिस अभी सुसाइड या हत्या में उलझी है। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवन टी., एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी चोलापुर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर