वाराणसी में BSA ऑफिस पर लगा ताला:कर्मियों ने बाहर बैठ कर काम किया, 3 साल से नहीं जमा किया हाउस टैक्स

वाराणसी में BSA ऑफिस पर लगा ताला:कर्मियों ने बाहर बैठ कर काम किया, 3 साल से नहीं जमा किया हाउस टैक्स

वाराणसी नगर निगम ने BSA ऑफिस पर ताला लगा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाहर बैठकर काम किया। दरअसल BSA ऑफिस पर 6 लाख 73 हजार रुपए हाउस टैक्स बकाया है। सुबह 10 बजे ऑफिस खुलते ही निगम के अधिकारी पहुंचे। कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया। बीएसए कार्यालय में ताला बंद होने के कारण कर्मचारी गेट के बाहर मेज कुर्सी डालकर काम करने लगे। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि नोटिस भेजा गया था। टैक्स जमा नहीं करवाया गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई। BSA ऑफिस पर 6 लाख रुपए बकाया
नगर निगम हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद एवं कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी टीम के साथ BSA ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों अफसरों ने BSA कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, BSA ऑफिस पर 6 लाख 73 हजार का टैक्स बाकी है। कई बार हाउस टैक्स वसूली के लिए निगम के कर्मचारी गए। 4 बार नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं हुूआ। सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। कर्मचरियों ने जताया विरोध, बाहर बैठकर कर रहे काम
बीएसए ऑफिस में तालाबंद करने पर ऑफिस के कर्मचारियों ने विरोध किया। नगर निगम के अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। फिर कर्मचारी अंदर से मेज और कुर्सियां बाहर निकाल लाए। गेट के बाहर बैठकर काम किया। सांस्कृतिक संकुल पर भी लगा ताला
नगर निगम ने बीएसए ऑफिस में ताला लगाने के आधे घंटे के अंदर दूसरी कार्रवाई सांस्कृतिक संकुल पर की। संकुल पर 05 लाख 06 हजार रुपए बकाया है। सांस्कृतिक संकुल के संचालकों से भी कई बार टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। उन्हें भी 3 बार नोटिस भेजे गए। रिमाइंडर भेजे गए। लेकिन टैक्स जमा नहीं हुआ। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती: किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए… वाराणसी नगर निगम ने BSA ऑफिस पर ताला लगा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाहर बैठकर काम किया। दरअसल BSA ऑफिस पर 6 लाख 73 हजार रुपए हाउस टैक्स बकाया है। सुबह 10 बजे ऑफिस खुलते ही निगम के अधिकारी पहुंचे। कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया। बीएसए कार्यालय में ताला बंद होने के कारण कर्मचारी गेट के बाहर मेज कुर्सी डालकर काम करने लगे। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि नोटिस भेजा गया था। टैक्स जमा नहीं करवाया गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई। BSA ऑफिस पर 6 लाख रुपए बकाया
नगर निगम हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद एवं कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी टीम के साथ BSA ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों अफसरों ने BSA कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, BSA ऑफिस पर 6 लाख 73 हजार का टैक्स बाकी है। कई बार हाउस टैक्स वसूली के लिए निगम के कर्मचारी गए। 4 बार नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं हुूआ। सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। कर्मचरियों ने जताया विरोध, बाहर बैठकर कर रहे काम
बीएसए ऑफिस में तालाबंद करने पर ऑफिस के कर्मचारियों ने विरोध किया। नगर निगम के अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। फिर कर्मचारी अंदर से मेज और कुर्सियां बाहर निकाल लाए। गेट के बाहर बैठकर काम किया। सांस्कृतिक संकुल पर भी लगा ताला
नगर निगम ने बीएसए ऑफिस में ताला लगाने के आधे घंटे के अंदर दूसरी कार्रवाई सांस्कृतिक संकुल पर की। संकुल पर 05 लाख 06 हजार रुपए बकाया है। सांस्कृतिक संकुल के संचालकों से भी कई बार टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। उन्हें भी 3 बार नोटिस भेजे गए। रिमाइंडर भेजे गए। लेकिन टैक्स जमा नहीं हुआ। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती: किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर