भास्कर न्यूज|लुधियाना जमीनी विवाद के चलते वीडियो बनाकर बदनाम करने के मामले में एक व्यक्ति पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता निछत्तर सिंह ने बताया कि उनका आरोपी के साथ गांव नूरपुर में एक जमीनी विवाद चल रहा है। जिस सिलसिले में एक दिन आरोपी प्रवीण कुमार ने उसे व उनके परिवार को गालियां देते हुए एक वीडियो बना ली। फिर वीडियो को सभी पारिवारिक सदस्यों और गांव के लोगों में भेज दी। जिसके बाद से ही पूरी रिश्तेदारी में उनकी काफी बदनामी हो गई। जब वह आरोपी के पास उस वीडियो को डिलीट कराने के लिए गए तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी ऋषि नगर पर पर्चा दर्ज कर लिया है। भास्कर न्यूज|लुधियाना जमीनी विवाद के चलते वीडियो बनाकर बदनाम करने के मामले में एक व्यक्ति पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता निछत्तर सिंह ने बताया कि उनका आरोपी के साथ गांव नूरपुर में एक जमीनी विवाद चल रहा है। जिस सिलसिले में एक दिन आरोपी प्रवीण कुमार ने उसे व उनके परिवार को गालियां देते हुए एक वीडियो बना ली। फिर वीडियो को सभी पारिवारिक सदस्यों और गांव के लोगों में भेज दी। जिसके बाद से ही पूरी रिश्तेदारी में उनकी काफी बदनामी हो गई। जब वह आरोपी के पास उस वीडियो को डिलीट कराने के लिए गए तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी ऋषि नगर पर पर्चा दर्ज कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अबोहर में सरपंच प्रत्याशी के घर पर हमला:2 बाइक जलाई, तोड़फोड़ की, परिजनों ने छिपकर बचाई जान, 22 पर मामला दर्ज
अबोहर में सरपंच प्रत्याशी के घर पर हमला:2 बाइक जलाई, तोड़फोड़ की, परिजनों ने छिपकर बचाई जान, 22 पर मामला दर्ज अबोहर के अजीत नगर में बीती रात सरपंची चुनावों को लेकर जमकर गुंडागर्दी हुई, जिसके चलते हमलावरों ने सरपंच प्रत्याशी के घर में घुसकर उनकी गाड़ी और बाइक को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने घर में छुपकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और आग पर काबू डलवाया। इस बारे में जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने बताया कि वह सरपंची चुनावों में बतौर सरपंच प्रत्याशी थी, लेकिन 45 वोट से हार गई। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और उनके गुर्गे उन्हें अक्सर धमकियां दे रहे थे। कल रात 30-35 लोग हथियारों सहित पड़ोसियों की छत से उनकी छत पर आए और मुंडेर तोड़ दिया। ईंटों से घर पर पथराव किया, जिस पर वे अपनी जान बचाने को घर में छुप गए। इसके बाद हमलावर नीचे उतरे और घर में खड़ी बोलेरो और तीन बाइक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं हथियारों से लैस हमलावरों ने 2 बाइकों को आग भी लगा दी। इसके बाद हमलावर भाग गए सूचना मिलने पर पीसीआर और सिटी वन की पुलिस पहुंची और जायजा लिया। कल रात हुआ हमला
इधर इसी मामले में दूसरे पक्ष की तारा रानी पत्नी काली चरण ने बताया कि उनके मोहल्ले में पड़ोसी महिला चिट्टे का नशा बेचने का काम करती है। जिसके घर जम्मू बस्ती के युवकों आना जाना है उनका आपसी झगडा था। जबकि उनके परिवार का इस हमले से कुछ लेन देन नहीं है। उनके परिवार को गलत फंसाया जा रहा है। गांव के पंच सुखविंदर ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते कल रात हमला हुआ और मोहल्ले में पूरी दहशत मच गई। इसलिए पुलिस को दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इधर अबोहर के हल्का इंचार्ज अरूण नांरग ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने इस मसले संबंधी उच्चाधिकारियों से बात की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है। गुंडागर्दी मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे मौजूदा सरपंच हो या पूर्व सरपंच या कोई नशा तस्कर हो। एसएसपी ने बताया कि मामले की सूचना रात को मिलते ही सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस समय हमलावर फरार हो गए थे फिर भी जांच पड़ताल करते हुए 10 युवकों पर और 12 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था
लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 10 दिनों से शहर में छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। सीआईए-1 प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम ने अपराधी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हेमंत निवासी जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके चलते आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है आरोपी 5 महीने से था फरार आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं दर्ज हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी चार-पांच महीने से फरार था। लुधियाना सीआईए को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत की और खुफिया सूत्रों को लगाकर लुधियाना से एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी हेमंत को लुधियाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है। पढ़ें, हेमंत ने क्यों की विनय पुणेकर की हत्या पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत को शक था कि फोटोग्राफर विनय पुणेकर का उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय पुणेकर उर्फ बबलू सैमुअल (54) पहले प्रेस फोटोग्राफर का काम करता था। हालांकि बाद में वह फैशन फोटोग्राफी करने लगा। वह मॉडलिंग प्रोफाइल के लिए फोटो शूट भी करता था। उसने कई लड़कियों के फोटो शूट भी किए थे। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी जो अपने पति से अलग रह रही थी। गर्लफ्रेंड के भी हेमंत से संबंध थे। घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी 24 फरवरी को हेमंत ने प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ बबलू के राजनगर नागपुर स्थित घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिससे विनय की मौत हो गई थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने संदेह के घेरे में मैहर निवासी हेमंत शुक्ला की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने हेमंत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की थी। हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी पुलिस जिसमें पता चला कि गर्लफ्रेंड ने हेमंत को विनय के घर के पास छोड़ दिया था। कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी नागपुर पुलिस हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मैहर पहुंची और हेमंत के दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। भोपाल में रहने वाले उसके करीबियों को भी रडार पर लिया गया। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली गई। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि हेमंत पंजाब के लुधियाना में है। नागपुर की सदर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से लुधियाना में दबिश देकर हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

टीवी पर फिल्म, बैड पर रिवॉल्वर, साध्वियों की गुमनाम चिट्ठी:पत्र सामने आने के बाद डेरा मैनेजर रणजीत का मर्डर हुआ, जिसमें राम रहीम बरी
टीवी पर फिल्म, बैड पर रिवॉल्वर, साध्वियों की गुमनाम चिट्ठी:पत्र सामने आने के बाद डेरा मैनेजर रणजीत का मर्डर हुआ, जिसमें राम रहीम बरी हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम के साम्राज्य को एक गुमनाम चिट्ठी ने तबाह किया था। यह चिट्ठी डेरे में साध्वियों के यौन शोषणा से जुड़ी हुई थी। यह चिट्ठी 13 मई 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को संबोधित कर लिखी गई थी। जिस समय यह गुमनाम चिट्ठी सामने आई थी, उस वक्त डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसां की पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तगड़ी पैठ थी। यह वो समय था जब वोट बैंक के लिए उस समय के बड़े-बड़े राजनेता डेरा सच्चा सौदा में सिर झुकाने पहुंचते थे। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद पहले डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह का मर्डर हुआ। फिर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या हुई। इसके बाद इसी मामले में राम रहीम को जेल जाना पड़ा। मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया। हालांकि पत्रकार छत्रपति और साध्वियों के यौन शोषण केस में वह अभी रोहतक की सुनारिया जेल में ही रहेगा। हालांकि इस फैसले के बाद गुमनाम चिट्ठी फिर सुर्खियों में आ गई है। दोनों ही कत्ल गुमनाम चिट्ठी के बाद हुए रणजीत सिंह: जिस वक्त यह गुमनाम चिट्ठी बाहर आई, उस समय रणजीत सिंह डेरे में मैनेजर था। रणजीत की बहन डेरे में साध्वी थी। CBI ने जांच में दावा किया था कि डेरे को शक था कि रणजीत ने ही अपनी बहन से यह चिट्ठी लिखवाई। जिसके बाद रणजीत की 10 जुलाई 2002 को हत्या कर दी गई। रामचंद्र छत्रपति : सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के हाथ यह चिट्ठी लगी तो उन्होंने इसे अपने अखबार में छाप दिया। इसके बाद वह लगातार इसे छापते रहे। फिर 24 अक्टूबर 2002 को पत्रकार छत्रपति को गोलियां मार दी गई। 21 नवंबर को उनकी दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। अब पढ़ें वो चिट्ठी, जिसने डेरा प्रमुख के काले कारनामे उजागर किए… सेवा में, माननीय प्रधानमंत्री जी श्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारत सरकार विषय : डेरे के महाराज द्वारा सैकड़ों लड़कियों से बलात्कार की जांच करें श्रीमान जी, निवेदन यह है कि मैं पंजाब की रहने वाली हूं और 5 साल से डेरा सच्चा सौदा सिरसा, हरियाणा (धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा) में साधु लड़की के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरे साथ यहां सैकड़ों लड़कियां भी डेरे में 16 से 18 घंटे सेवा करती हैं। हमारा यहां शारीरिक शोषण किया जा रहा है। साथ में डेरे के महाराज गुरमीत सिंह द्वारा यौन शोषण (रेप) किया जा रहा है। मैं बीए पास लड़की हूं। मेरे परिवार के सदस्य महाराज के अंध श्रद्धालु हैं, उनकी प्रेरणा से मैं डेरे में साधु बनी थी। साधु बनने के 2 साल बाद एक दिन महाराज गुरमीत की परम शिष्या साधु गुरुजोत ने रात के 10 बजे मुझे बताया कि आपको पिताजी ने गुफा (महाराज के रहने का स्थान) में बुलाया है। मैं क्योंकि पहली बार वहां जा रही थी, मैं बहुत खुश थी। यह जानकर कि आज खुद परमात्मा ने मुझे बुलाया है। गुफा में ऊपर जाकर जब मैंने देखा महाराज बेड पर बैठे हैं। हाथ में रिमोट है, सामने टीवी पर ब्लू फिल्म चल रही है। बेड पर सिराहने की ओर रिवॉल्वर रखा हुआ है। मैं यह सब देखकर हैरान रह गई। मुझे चक्कर आने लगे। मेरे पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। यह क्या हो रहा है। महाराज ऐसे होंगे? ऐसा मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। महाराज ने टीवी बंद किया व मुझे साथ बैठाकर पानी पिलाया और कहा कि मैंने तुम्हें अपनी खास प्यारी समझकर बुलाया है। मेरा यह पहला दिन था। महाराज ने मेरे को बांहों में लेते हुए कहा कि हम तुझे दिल से चाहते हैं। तुम्हारे साथ प्यार करना चाहते हैं, क्योंकि तुमने हमारे साथ साधु बनते वक्त तन-मन-धन सब सतगुरु के अर्पण करने को कहा था। तो अब ये तन-मन हमारा है। मेरे विरोध करने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं हम ही खुदा हैं। जब मैंने पूछा कि क्या यह खुदा का काम है तो उन्होंने कहा- इस तरह मेरे साथ मुंह काला किया और पिछले तीन महीने में 20-30 दिन बाद किया जा रहा है। आज मुझको पता चला कि मेरे से पहले जो लड़कियां रहती थीं, उन सबके साथ मुंह काला किया गया है। डेरे में मौजूद 35-40 साधु लड़की 35-40 वर्ष की उम्र से अधिक हैं जो शादी की उम्र से निकल चुकी हैं। जिन्होंने परिस्थितियों से समझौता कर लिया है, इनमें ज़्यादातर लड़कियां बीए, एमए, बीएड, एमफिल पास हैं मगर घरवालों के अंधविश्वासी होने के कारण नरक का जीवन जी रही हैं। हमें सफेद कपड़े पहनना, सिर पर चुन्नी रखना, किसी आदमी की तरफ आंख न उठाकर देखना, आदमी से 5-10 फुट की दूरी पर रहना महाराज का आदेश है। दिखने में देवी हैं, मगर हमारी हालत वेश्याओं जैसी है। मैंने एक बार अपने परिवार वालों को बताया कि डेरे में सब कुछ ठीक नहीं है तो मेरे घर वाले गुस्से में होते हुए कहने लगे कि अगर भगवान के पास रहते हुए ठीक नहीं है तो ठीक कहां है। तेरे मन में बुरे विचार आने लग गए हैं। सतगुरु का सिमरन किया कर। मैं मजबूर हूं। यहां सतगुरु का आदेश मानना पड़ता है। यहां कोई भी दो लड़कियां आपस में बात नहीं कर सकतीं। घरवालों को टेलीफोन मिलाकर बात नहीं कर सकतीं। घरवालों का हमारे नाम फोन आए तो हमें बात करने का महाराज के आदेशानुसार हुक्म नहीं है। यदि कोई लड़की डेरे की इस सच्चाई के बारे में बात करती है तो महाराज का हुक्म है कि उसका मुंह बंद कर दो। पिछले दिनों बठिंडा की लड़की साधु ने जब महाराज की काली करतूतों का सभी लड़कियों के सामने पर्दाफाश किया तो कई साधु लड़कियों ने मिलकर उसे पीटा। जो आज भी घर पर इस मार के कारण बिस्तर पर पड़ी है। जिसका पिता ने सेवादारों से नाम कटवाकर चुपचाप घर बैठा दिया है। जो चाहते हुए भी बदनामी और महाराज के डर से किसी को कुछ नहीं बता रही। कुरुक्षेत्र जिले की एक साधु लड़की जो घर आ गई है, उसने अपने घर वालों को सब कुछ सच बता दिया है। उसका भाई बड़ा सेवादार था, जो कि सेवा छोड़कर डेरे से नाता तोड़ चुका है। संगरूर जिले की एक लड़की जिसने घर आकर पड़ोसियों को डेरे की काली करतूतों के बारे में बताया तो डेरे के सेवादार/गुंडे बंदूकों से लैस लड़की के घर आ गए। घर के अंदर से कुंडी लगाकर जान से मारने की धमकी दी व भविष्य में किसी से कुछ भी नहीं बताने को कहा। इसी प्रकार कई लड़कियां, जैसे कि जिला मानसा (पंजाब), फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना की हैं, जो घर जाकर भी चुप हैं क्योंकि उन्हें जान का खतरा है। इसी प्रकार जिला सिरसा, हिसार, फतेहबाद, हनुमानगढ़, मेरठ की कई लड़कियां जो कि डेरे की गुंडागर्दी के आगे कुछ नहीं बोल रहीं। इन सब लड़कियों के साथ-साथ मुझे भी मेरे परिवार के साथ जान से मार दिया जाएगा अगर मैं इसमें अपना नाम-पता लिखूंगी, क्योंकि मैं चुप नहीं रह सकती और न ही मरना चाहती हूं। जनता के सामने सच्चाई लाना चाहती हूं। अगर आप प्रेस के माध्यम से किसी भी एजेंसी से जांच करवाएं तो डेरे में मौजूद 40-45 लड़कियां, जो कि भय और डर में हैं, पूरा विश्वास दिलाने के बाद सच्चाई बताने को तैयार हैं। हमारा डॉक्टरी मुआयना किया जाए ताकि हमारे अभिभावकों व आपको पता चल जाएगा कि हम कुंवारी देवी साधु हैं या नहीं। हमारी मेडिकल रिपोर्ट ये साफ बता देगी कि हमारी ज़िंदगी डेरा सच्चा सौदा के महाराज गुरमीत राम रहीम सिंह जी संत के द्वारा तबाह की गई है। प्रार्थी एक निर्दोष जलालत का जीवन जीने को मजबूर (डेरा सच्चा सौदा सिरसा) ये खबर भी पढ़ें… राम रहीम डेरा मैनेजर की हत्या के केस में बरी:हाईकोर्ट ने CBI कोर्ट का फैसला रद्द किया; पत्रकार हत्याकांड और साध्वी रेप केस में जेल में रहेगा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम समेत 5 लोगों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर दिया है। राम रहीम समेत 5 आरोपियों को CBI कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी।राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 3 मामलों में सजा हुई थी। इनमें रणजीत हत्याकांड के अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और साध्वियों के यौन शोषण का केस भी शामिल है। पत्रकार की हत्या में उसे उम्रकैद और यौन शोषण के 2 केसों में 10-10 साल की कैद हुई थी। इस केस में बरी होने के बावजूद राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा (पूरी खबर पढ़ें)