भास्कर न्यूज | जालंधर जिला खजाना दफ्तर जालंधर में पेंशनरों का सम्मान करने के लिए समागम करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए खजाना दफ्तर जालंधर के सुपरिडेंट रीटा ने बताया कि इस समागम में खजाना पेंशनर यूनियन की तरफ से 75 साल और उससे अधिक उम्र वाले पेंशनरों को सम्मान चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पेंशनरों को और ज्यादा सेहतयाब रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पेंशनर सुरजीत राम कलेर, मोहन लाल, महेंद्र लाल, मनजीत सिंह, जनक राज, बलदेव सिंह, कृष्ण मिगलानी और नरिन्दर सिंह धूलका आदि को सम्मानित किया गया। यहां कुलदीप कुमार (जिला खजाना अधिकारी रिटायर्ड), संजीव कुमार, गुरइकबाल सिंह, हर्ष बाला, दविंदर कुमार उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | जालंधर जिला खजाना दफ्तर जालंधर में पेंशनरों का सम्मान करने के लिए समागम करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए खजाना दफ्तर जालंधर के सुपरिडेंट रीटा ने बताया कि इस समागम में खजाना पेंशनर यूनियन की तरफ से 75 साल और उससे अधिक उम्र वाले पेंशनरों को सम्मान चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पेंशनरों को और ज्यादा सेहतयाब रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पेंशनर सुरजीत राम कलेर, मोहन लाल, महेंद्र लाल, मनजीत सिंह, जनक राज, बलदेव सिंह, कृष्ण मिगलानी और नरिन्दर सिंह धूलका आदि को सम्मानित किया गया। यहां कुलदीप कुमार (जिला खजाना अधिकारी रिटायर्ड), संजीव कुमार, गुरइकबाल सिंह, हर्ष बाला, दविंदर कुमार उपस्थित थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
