शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने सुसाइड कर लिया। वैसे तो वह 4 साल से बॉयफ्रेंड साथ रह रही थी। लड़का गैर समुदाय का था तो माता-पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। लंबा समय बीतने के बाद पिता ने उनको स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को दोनों ने सात फेरे लिए। अगले दिन शनिवार को दूल्हा ससुर को स्टेशन छोड़ने गया। इसी बीच दुल्हन ने जहर खा लिया। पति लौटा तो हंसकर बोली- मैंने चूहामार दवा खा ली है। आज सोमवार को इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में दुल्हन की मौत हो गई। उसकी ननद की 21 मई को शादी होनी है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्यप्रदेश के निवाड़ी का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मालिक की बेटी से हुआ अफेयर
मध्यप्रदेश के निवाड़ी के शंकर प्रजापति ने बताया- मेरे मामा विदिशा जिले के बिसलौनी गांव में रहते हैं। मेरा अक्सर मामा के घर आना-जाना था। मेरा ममेरा भाई पड़ोस के पठारी गांव में भट्टे पर काम करता था। मैं भी उसके साथ कभी-कभार जाता था। 5 साल पहले भट्टा मालिक की बेटी सलोनी से दोस्ती हो गई। हम दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हम दोनों ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया और 4 साल पहले सलोनी भागकर मेरे पास आ गई। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। हम दोनों बहुत खुश थे। मगर सलोनी के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के अगले दिन खाया जहर
पति ने बताया- लंबा समय बीता तो सलोनी के पिता शादी के लिए राजी हो गए। अभी तक हम लोगों की सामाजिक तौर पर शादी नहीं हुई थी। तब शादी का फैसला किया। सलोनी के पिता और अन्य परिजन निवाड़ी आ गए। शुक्रवार को सात फेरे हुए। अगले दिन शनिवार को मैं सलोनी के पिता और अन्य परिजनों को स्टेशन छोड़ने गया था। जब लौटकर घर पहुंचा तो पता चला कि सलोनी गुस्से में खेत पर चली गई। उसके पीछे मैं भी पहुंच गया। तब सलोनी ने हंसकर कहा- मैंने चूहामार दवा खा ली। तुरंत उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। इलाज के दौरान आज सोमवार को उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद होनी है ननद की शादी
सलोनी की मौत के बाद पिता, भाई झांसी पहुंच गए। पिता ने कहा कि वो बहुत जिद्दी थी। सलोनी की ननद की शादी 21 मई को हाेनी है। अब सलोनी की मौत के बाद मातम का माहौल है। पति ने कहा- उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामला मध्यप्रदेश के निवाड़ी का है। आगे की जांच निवाड़ी पुलिस करेगी। ——————— ये खबर भी पढ़िए- मुरादाबाद में 1.5 करोड़ के पुराने नोट पकड़े: कार में दो बोरी में भरे थे, सिपाही सहित 3 अरेस्ट मुरादाबाद में बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पकड़े गए हैं। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नोटों की खेप दो बोरी में भरकर कार से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए कार रोकी तो मामला पकड़ में आया। इस खेल में एक पुलिस वाला भी पकड़ा गया है। मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि रियाज, विक्की गौतम और यासीन को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपी यूसुफ, सत्तार और फैसल मौके से भाग निकले। रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने उसे टांगकर मीडिया के सामने लाई। पढ़ें पूरी खबर… शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने सुसाइड कर लिया। वैसे तो वह 4 साल से बॉयफ्रेंड साथ रह रही थी। लड़का गैर समुदाय का था तो माता-पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। लंबा समय बीतने के बाद पिता ने उनको स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को दोनों ने सात फेरे लिए। अगले दिन शनिवार को दूल्हा ससुर को स्टेशन छोड़ने गया। इसी बीच दुल्हन ने जहर खा लिया। पति लौटा तो हंसकर बोली- मैंने चूहामार दवा खा ली है। आज सोमवार को इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में दुल्हन की मौत हो गई। उसकी ननद की 21 मई को शादी होनी है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्यप्रदेश के निवाड़ी का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मालिक की बेटी से हुआ अफेयर
मध्यप्रदेश के निवाड़ी के शंकर प्रजापति ने बताया- मेरे मामा विदिशा जिले के बिसलौनी गांव में रहते हैं। मेरा अक्सर मामा के घर आना-जाना था। मेरा ममेरा भाई पड़ोस के पठारी गांव में भट्टे पर काम करता था। मैं भी उसके साथ कभी-कभार जाता था। 5 साल पहले भट्टा मालिक की बेटी सलोनी से दोस्ती हो गई। हम दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हम दोनों ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया और 4 साल पहले सलोनी भागकर मेरे पास आ गई। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। हम दोनों बहुत खुश थे। मगर सलोनी के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के अगले दिन खाया जहर
पति ने बताया- लंबा समय बीता तो सलोनी के पिता शादी के लिए राजी हो गए। अभी तक हम लोगों की सामाजिक तौर पर शादी नहीं हुई थी। तब शादी का फैसला किया। सलोनी के पिता और अन्य परिजन निवाड़ी आ गए। शुक्रवार को सात फेरे हुए। अगले दिन शनिवार को मैं सलोनी के पिता और अन्य परिजनों को स्टेशन छोड़ने गया था। जब लौटकर घर पहुंचा तो पता चला कि सलोनी गुस्से में खेत पर चली गई। उसके पीछे मैं भी पहुंच गया। तब सलोनी ने हंसकर कहा- मैंने चूहामार दवा खा ली। तुरंत उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। इलाज के दौरान आज सोमवार को उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद होनी है ननद की शादी
सलोनी की मौत के बाद पिता, भाई झांसी पहुंच गए। पिता ने कहा कि वो बहुत जिद्दी थी। सलोनी की ननद की शादी 21 मई को हाेनी है। अब सलोनी की मौत के बाद मातम का माहौल है। पति ने कहा- उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामला मध्यप्रदेश के निवाड़ी का है। आगे की जांच निवाड़ी पुलिस करेगी। ——————— ये खबर भी पढ़िए- मुरादाबाद में 1.5 करोड़ के पुराने नोट पकड़े: कार में दो बोरी में भरे थे, सिपाही सहित 3 अरेस्ट मुरादाबाद में बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पकड़े गए हैं। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नोटों की खेप दो बोरी में भरकर कार से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए कार रोकी तो मामला पकड़ में आया। इस खेल में एक पुलिस वाला भी पकड़ा गया है। मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि रियाज, विक्की गौतम और यासीन को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपी यूसुफ, सत्तार और फैसल मौके से भाग निकले। रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने उसे टांगकर मीडिया के सामने लाई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
शादी के अगले दिन दुल्हन ने किया सुसाइड:4 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी, पिता राजी हुए तो 7 फेरे लिए; दो दिन बाद ननद की शादी
