एनआरआई महिला ने शादी करने से इनकार किया तो पंजाबी सिंगर ने अपने भतीजे के साथ मिलकर महिला के पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या करने के बाद एनआरआई महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और फोन कर कहा कि मुझे माफ करना। तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है और उनका शव झाड़ियों में पड़ा है..उठवा लेना। इतना ही नहीं, हत्यारे ने महिला को शव की जगह की लोकेशन भी बताई। इसके बाद महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पर मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह(78) है। ये किला रायपुर डेहलों के रहने वाले थे। बेटे विक्रम सग्गड़ से मिली जानकारी के अनुसार उसके पिता कुछ दिनों से लापता थे। 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भेजा था आरोपी को… महिला ने बताया कि आरोपी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मार्च 2024 को रणजीत बाठ महिला के पास आस्ट्रेलिया पहुंच गया। महिला के मुताबिक वह अक्सर मिलने आता था। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था, जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। महिला ने उसे बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालों को मार देगा। इस धमकी के बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून में भारत भेज दिया। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर ऑस्ट्रेलिया आ गया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त को शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदर सिंह पाल के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर महिला के पिता रविंदर सिंह पाल का कत्ल कर दिया। थाना दाखा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोन पर बताया- शव झाड़ियों में पड़ा है, लोकेशन भी भेजी उन्होंने पिता के शव की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विदेश रहती बहन को दी। जिसके बाद उसने अपने भाई को पिता की हत्या होने की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी टिक-टॉक पर रणजीत सिंह कोहली उर्फ रणजीत बाठ नामक व्यक्ति के साथ जान पहचान हुई थी। उसी ने ही उनके पिता का कत्ल किया है। इसकी जानकारी खुद आरोपी ने उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके दी है। इसके साथ ही उसने किस जगह उनके पिता का शव फेंका है। उस जगह की लोकेशन भी उसे भेजी है, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हत्यारों की पहचान गायक रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसका भतीजा गुल्ली निवासी बाठकलां तहसील नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। हत्यारों ने रस्सी से बुजुर्ग का गला घोंटा है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। एनआरआई महिला ने शादी करने से इनकार किया तो पंजाबी सिंगर ने अपने भतीजे के साथ मिलकर महिला के पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या करने के बाद एनआरआई महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और फोन कर कहा कि मुझे माफ करना। तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है और उनका शव झाड़ियों में पड़ा है..उठवा लेना। इतना ही नहीं, हत्यारे ने महिला को शव की जगह की लोकेशन भी बताई। इसके बाद महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पर मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह(78) है। ये किला रायपुर डेहलों के रहने वाले थे। बेटे विक्रम सग्गड़ से मिली जानकारी के अनुसार उसके पिता कुछ दिनों से लापता थे। 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भेजा था आरोपी को… महिला ने बताया कि आरोपी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मार्च 2024 को रणजीत बाठ महिला के पास आस्ट्रेलिया पहुंच गया। महिला के मुताबिक वह अक्सर मिलने आता था। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था, जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। महिला ने उसे बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालों को मार देगा। इस धमकी के बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून में भारत भेज दिया। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर ऑस्ट्रेलिया आ गया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त को शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदर सिंह पाल के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर महिला के पिता रविंदर सिंह पाल का कत्ल कर दिया। थाना दाखा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोन पर बताया- शव झाड़ियों में पड़ा है, लोकेशन भी भेजी उन्होंने पिता के शव की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विदेश रहती बहन को दी। जिसके बाद उसने अपने भाई को पिता की हत्या होने की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी टिक-टॉक पर रणजीत सिंह कोहली उर्फ रणजीत बाठ नामक व्यक्ति के साथ जान पहचान हुई थी। उसी ने ही उनके पिता का कत्ल किया है। इसकी जानकारी खुद आरोपी ने उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके दी है। इसके साथ ही उसने किस जगह उनके पिता का शव फेंका है। उस जगह की लोकेशन भी उसे भेजी है, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हत्यारों की पहचान गायक रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसका भतीजा गुल्ली निवासी बाठकलां तहसील नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। हत्यारों ने रस्सी से बुजुर्ग का गला घोंटा है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अबोहर में रिश्वत लेते बीमा कर्मचारी गिरफ्तार:मृत गाय का बीमा दिलवाने के लिए मांगे थे 15 हजार रुपए, विजिलेंस ने शुरू की जांच
अबोहर में रिश्वत लेते बीमा कर्मचारी गिरफ्तार:मृत गाय का बीमा दिलवाने के लिए मांगे थे 15 हजार रुपए, विजिलेंस ने शुरू की जांच पंजाब के अबोहर में विजिलेंस विभाग की टीम ने आज दोपहर को बीमा कंपनी के कर्मचारी को एसबीआई बैंक के पास व्यक्ति से हजारों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उक्त बीमा कर्मचारी को गांव बहावला के एक किसान की मृत गाय की बीमा राशि दिलवानी थी, जिसके लिए वह रिश्वत मांग रहा था, लेकिन जब मामला किसान यूनियन के संज्ञान में आया तो उन्होंने विजिलेंस को सूचित किया, जिसके बाद आज बीमा कर्मचारी को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। बीमा करवाने नाम पर मांगे थे रुपए प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले गांव बहावला के किसान सुखपाल सिंह की गाय मर गई थी, जिसके लिए उक्त बीमा कर्मचारी सुनील कुमार पुत्र मदन लाल निवासी अबोहर ने बीमा करवाने की एवज में सुखपाल सिंह से 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी और सुखपाल सिंह 12 हजार रुपए देने को तैयार हो गया था। जिसमें उसने 2 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से अदा कर दिए थे और 10 हजार रुपए आज देने थे। सुनील कुमार को रंगे हाथों पकड़ा सुखपाल सिंह ने उक्त बीमा कर्मचारी द्वारा रिश्वत के रूप में इतनी बड़ी रकम की मांग के बारे में भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के पदाधिकारी जगजीत सिंह व अन्य को सूचित किया, जिन्होंने इस बारे में विजिलेंस टीम को सूचित किया और आज योजनाबद्ध तरीके से सुखपाल सिंह अबोहर के एसबीआई बैंक के बाहर 10,000 रुपए नकद देने के लिए पहुंच गया, क्योंकि उक्त बीमा कर्मचारी ने बैंक पर स्टांप लगाने की एवज में उससे यह रिश्वत मांगी थी। जैसे ही सुनील कुमार किसान सुखपाल से रिश्वत की रकम लेने के लिए बाहर आया तो फाजिल्का से विजिलेंस विभाग के चंद्रशेखर व उनकी टीम ने सुनील कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फतेहगढ़ साहिब में 5 स्कूल बसों के काटे चालान:बिना कैमरों और अटेंडेंट के दौड़ा रहे थे ड्राइवर, फर्स्ट एड बॉक्स भी जरूरी
फतेहगढ़ साहिब में 5 स्कूल बसों के काटे चालान:बिना कैमरों और अटेंडेंट के दौड़ा रहे थे ड्राइवर, फर्स्ट एड बॉक्स भी जरूरी सेफ स्कूल वाहन पालिसी के तहत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में स्कूलों पर शिकंजा कस दिया गया है। बुधवार को यहां विशेष मुहिम लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रही स्कूली बसों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान 5 ऐसी बसें पकड़ी गईं, जिनके सीसीटीवी नहीं चल रहे थे और बसों में महिला अटेंडेंट नहीं थे। भविष्य में बसों को थाने में बंद करने की चेतावनी दी गई है। माता पिता कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें जिला फतेहगढ़ साहिब में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला स्तरीय सेफ स्कूल वाहन कमेटी द्वारा स्कूली बसों की चेकिंग की गई। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरभजन सिंह मेहमी ने कहा कि आज सड़क सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतें लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद अफसोस जनक है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि बच्चों के माता-पिता उन्हें कम उम्र में वाहन चलाने की इजाजत न दें, और जिन स्कूली बसों में बच्चे सफर कर रहे हैं, वे सेफ स्कूल वाहन पालिसी के नियमों का पालन करें। फर्स्ट एड बाक्स और स्पीड गवर्नर जरूरी जांच टीम के मुताबिक स्कूल बसों में सीसीटीवी जैसी कई खामियां पाई गईं। कोई कैमरा चालू नहीं था और कोई महिला अटेंडेंट नहीं थी। जिसके चलते 5 स्कूली बसों का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि बसों में नियमों को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट एड बॉक्स और स्पीड गवर्नर लगाना बहुत जरूरी है। सभी स्कूल प्रबंधक कमेटियां इस तरफ ध्यान दें।

पटियाला में AAP नेता गिरफ्तार:नगर निगम अधिकारियों से हुई थी हाथापाई, कमिश्नर के लेटर लिखने पर हुई कार्रवाई
पटियाला में AAP नेता गिरफ्तार:नगर निगम अधिकारियों से हुई थी हाथापाई, कमिश्नर के लेटर लिखने पर हुई कार्रवाई पटियाला के थाना सिविल लाइन इलाके में वेंडिंग जोन में खड़ी रेहड़ियों को हटाने पहुंची तो आम आदमी पार्टी लीडर की निगम अधिकारियों से बहस हो गई। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचा तो निगम अधिकारियों को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। 11 अगस्त को हुई इस घटना के बाद निगम कमिश्नर ने एसएसपी पटियाला को लेटर लिखा था, जिसके आधार पर देर रात सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर रजिस्टर करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता घुमन सिंह फौजी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी को मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने शनिवार दे रात अरेस्ट किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में आप वर्कर पुलिस चौकी के बाहर पहुंचे। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, आरोपी को जेल में दिया गया। आरोपी की तरफ से एडवोकेट दीक्षित राज कपूर अदालत में पेश हुए थे।