शिमला के होटल में मर्डर- आरोपी भाई अरेस्ट:बर्थडे पार्टी में बीयर बोतल के कांच से काटा था गला; पंचकूला में छिपा था

शिमला के होटल में मर्डर- आरोपी भाई अरेस्ट:बर्थडे पार्टी में बीयर बोतल के कांच से काटा था गला; पंचकूला में छिपा था

शिमला के एक होटल में चचेरे भाई का मर्डर करके फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज सुबह हरियाणा के पंचकूला में दबोचा गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को शिमला ला रही है। बता दें कि पंचकूला के सेक्टर-10 मेन मार्केट निवासी अर्जुन शिमला के ढली में ग्रैंड मैजेस्टिक होटल के कमरा नंबर 302 में 11 जून की रात अपने चचेरे भाई आकाश शर्मा के साथ ठहरा था। आकाश शर्मा चंडीगढ़ का रहना वाला था। इन दोनों में रात में किसी बात को लेकर झगड़ा गया हो गया। इसके बाद अर्जुन ने बीयर की बोतल के कांच से गला रेतकर अकाश शर्मा की निर्मम हत्या कर दी। 12 जून की सुबह सवा पांच बजे के करीब वह बाइक पर फरार हो गया। अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने दी मर्डर की जानकारी इस घटना के बाद होटल में अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमे बताया गया कि होटल में ठहरे एक अर्जुन ने आकाश की हत्या कर दी है। अर्जुन ने यह बात अपने परिजनों को भी बता दी है। इसके बाद होटल कर्मी से जब मास्टर-की से 302 नंबर कमरा खोला तो खून से लथपथ लाश देखकर होश उड़ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्वरित कार्रवाई की और इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पंचकूला भेजी थी टीमें
पुलिस ने बीते कल ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई और हरियाणा भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया। आकाश शर्मा की हत्या के संबंध में थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत दर्ज FIR की गई। शिमला के एक होटल में चचेरे भाई का मर्डर करके फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज सुबह हरियाणा के पंचकूला में दबोचा गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को शिमला ला रही है। बता दें कि पंचकूला के सेक्टर-10 मेन मार्केट निवासी अर्जुन शिमला के ढली में ग्रैंड मैजेस्टिक होटल के कमरा नंबर 302 में 11 जून की रात अपने चचेरे भाई आकाश शर्मा के साथ ठहरा था। आकाश शर्मा चंडीगढ़ का रहना वाला था। इन दोनों में रात में किसी बात को लेकर झगड़ा गया हो गया। इसके बाद अर्जुन ने बीयर की बोतल के कांच से गला रेतकर अकाश शर्मा की निर्मम हत्या कर दी। 12 जून की सुबह सवा पांच बजे के करीब वह बाइक पर फरार हो गया। अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने दी मर्डर की जानकारी इस घटना के बाद होटल में अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमे बताया गया कि होटल में ठहरे एक अर्जुन ने आकाश की हत्या कर दी है। अर्जुन ने यह बात अपने परिजनों को भी बता दी है। इसके बाद होटल कर्मी से जब मास्टर-की से 302 नंबर कमरा खोला तो खून से लथपथ लाश देखकर होश उड़ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्वरित कार्रवाई की और इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पंचकूला भेजी थी टीमें
पुलिस ने बीते कल ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई और हरियाणा भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया। आकाश शर्मा की हत्या के संबंध में थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत दर्ज FIR की गई।   हिमाचल | दैनिक भास्कर