शिमला में एक ज्वैलर से 11.35 लाख का फ्रॉड:गूगल पर सरिया लेने को सर्च नंबर निकला फ्राड; जुब्बल का रहने वाला पीड़ित

शिमला में एक ज्वैलर से 11.35 लाख का फ्रॉड:गूगल पर सरिया लेने को सर्च नंबर निकला फ्राड; जुब्बल का रहने वाला पीड़ित

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के रोहड़ू में एक व्यक्ति के साथ 11.35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद सिंह जुब्बल का रहने वाला है और रोहड़ू में ज्वैलरी शॉप चलाता है। पुलिस ने जुब्बल निवासी गोविंद सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सरिया खरीदने के लिए टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। जब उस नंबर पर फोन किया गया ठग ने खुद को टाटा स्टील का एरिया मैनेजर आलोक कुमार बताया। 11.35 लाख एडवांस दिए गोविंद सिंह ने आलोक कुमार से 15 टन सरिया का ऑर्डर बुक करवाया और आलोक के कहने पर 11,35,650 रुपए का भुगतान किया। जब तय समय पर सरिया नहीं पहुंचा, तब शिकायतकर्ता ने आलोक से दोबारा संपर्क किया। मगर अब ठग का फोन नहीं लग रहा। इससे गोविंद को उस पर शक हुआ और रोहड़ू पुलिस थाना में शिकायत करवाई। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ठग की तलाश: DSP पुलिस ने गोविंद की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रोहड़ू के DSP प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी अंजान नंबर या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के रोहड़ू में एक व्यक्ति के साथ 11.35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित गोविंद सिंह जुब्बल का रहने वाला है और रोहड़ू में ज्वैलरी शॉप चलाता है। पुलिस ने जुब्बल निवासी गोविंद सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सरिया खरीदने के लिए टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। जब उस नंबर पर फोन किया गया ठग ने खुद को टाटा स्टील का एरिया मैनेजर आलोक कुमार बताया। 11.35 लाख एडवांस दिए गोविंद सिंह ने आलोक कुमार से 15 टन सरिया का ऑर्डर बुक करवाया और आलोक के कहने पर 11,35,650 रुपए का भुगतान किया। जब तय समय पर सरिया नहीं पहुंचा, तब शिकायतकर्ता ने आलोक से दोबारा संपर्क किया। मगर अब ठग का फोन नहीं लग रहा। इससे गोविंद को उस पर शक हुआ और रोहड़ू पुलिस थाना में शिकायत करवाई। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ठग की तलाश: DSP पुलिस ने गोविंद की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रोहड़ू के DSP प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी अंजान नंबर या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।   हिमाचल | दैनिक भास्कर