हिमाचल प्रदेश में तहसील वेल्फेयर ऑफिसर के बाद शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर महिला एडवोकेट को गिरफ्तार किया है। यह लड़की शाह गैंग से जुड़ी बताई जा रही है। इसके बैंक खातों में शाह गैंग के साथ लगभग 20 ट्रांजैक्शन बताए जा रहे हैं। इस गैंग के अब तक 36 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवती एडवोकेट अवंतिका शिमला के ढली क्षेत्र की रहने वाली है। आज उसे पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट मे पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अब तक जांच में पता चला है कि डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के आधार पर 25 और महिलाओं के संदीप शाह गैंग से जुड़ी हुई है। इनके बैंक खातों को तलाशा जा रहा है। शाह गैंग के सदस्यों के खातों से 5 करोड़ का ट्रांजैक्शन पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए और सबूत जुटा रही है। जल्द ही दूसरे लोगों को भी गिरफ्तारी हो सकती है। शाह गिरोह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अब तक 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। पहले आदी बनाया, फिर तस्करी करवाई पुलिस जांच में पता चला है कि इन तस्करों ने प्रदेश में पहले हर वर्ग के युवाओं को नशे का आदी बनाया। इसके बाद पैसों के लालच में चिट्टा की तस्करी शुरू करवाई। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो नशा फैलाएगा, वह जेल जाएगा। कोलकाता से गिरफ्तार किया था सरगना शिमला पुलिस ने दो सप्ताह पहले इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप शाह न केवल हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशा तस्करी करता था। हिमाचल प्रदेश में तहसील वेल्फेयर ऑफिसर के बाद शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर महिला एडवोकेट को गिरफ्तार किया है। यह लड़की शाह गैंग से जुड़ी बताई जा रही है। इसके बैंक खातों में शाह गैंग के साथ लगभग 20 ट्रांजैक्शन बताए जा रहे हैं। इस गैंग के अब तक 36 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवती एडवोकेट अवंतिका शिमला के ढली क्षेत्र की रहने वाली है। आज उसे पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट मे पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अब तक जांच में पता चला है कि डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के आधार पर 25 और महिलाओं के संदीप शाह गैंग से जुड़ी हुई है। इनके बैंक खातों को तलाशा जा रहा है। शाह गैंग के सदस्यों के खातों से 5 करोड़ का ट्रांजैक्शन पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए और सबूत जुटा रही है। जल्द ही दूसरे लोगों को भी गिरफ्तारी हो सकती है। शाह गिरोह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अब तक 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। पहले आदी बनाया, फिर तस्करी करवाई पुलिस जांच में पता चला है कि इन तस्करों ने प्रदेश में पहले हर वर्ग के युवाओं को नशे का आदी बनाया। इसके बाद पैसों के लालच में चिट्टा की तस्करी शुरू करवाई। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो नशा फैलाएगा, वह जेल जाएगा। कोलकाता से गिरफ्तार किया था सरगना शिमला पुलिस ने दो सप्ताह पहले इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप शाह न केवल हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशा तस्करी करता था। हिमाचल | दैनिक भास्कर
