हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र में सोमवार को ओवरलोड एक बोलेरो खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत, 25 घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डोडरा से क्वार की ओर जा रही ओवरलोड एक बोलेरो छिबोड़ कैंची के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार लगभग 25 अन्य यात्री घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर है। वाहन में क्षमता से अधिक यात्री दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल हादसे का कारण वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना बताया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिनों शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र व बनुटी क्षेत्र में भी दो हादसे सामने आए थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर घायल हो गए थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र में सोमवार को ओवरलोड एक बोलेरो खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत, 25 घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डोडरा से क्वार की ओर जा रही ओवरलोड एक बोलेरो छिबोड़ कैंची के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार लगभग 25 अन्य यात्री घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर है। वाहन में क्षमता से अधिक यात्री दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल हादसे का कारण वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना बताया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिनों शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र व बनुटी क्षेत्र में भी दो हादसे सामने आए थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर घायल हो गए थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
