हिमाचल की राजधानी शिमला में भी आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसमें आम नागरिकों को हवाई हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिमला के संजौली और DC ऑफिस परिसर में शाम चार बजे मॉक ड्रिल होगी। इसी तरह शाम 7.20 बजे से 7.30 बजे तक पूरे शिमला शहर में ब्लैक आउट होगा। सरकार ने इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश व एडवाइजरी जारी की है और इनके पालन का अपील की है। मॉक ड्रिल से पहले शाम 4 बजे 2 मिनट तक जोर से सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेना होगा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुश्मन देश द्वारा संभावित हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए आम नागरिकों को तैयार करना है। हवाई हमले या अन्य खतरों की स्थिति में लोग क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को दी जाएगी। पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच यह अभ्यास करवाया जाएगा। इससे पहले 1971 में इस तरह का मॉक ड्रिल करवाया गया था। आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में तनाव जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस आतंकी हमले में आतंकी फायरिंग में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। तब से युद्ध की अटकलें लगाई जा रही है। डीसी बोले- प्रशासन की एडवाइजरी का करें पालन DC शिमला अनुपम कश्यप ने आम नागरिकों से मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया, शिमला शहर में मॉक ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” शाम चार बजे होगा। यह अभ्यास डीसी ऑफिस परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में किया जाएगा। हिमाचल की राजधानी शिमला में भी आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसमें आम नागरिकों को हवाई हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिमला के संजौली और DC ऑफिस परिसर में शाम चार बजे मॉक ड्रिल होगी। इसी तरह शाम 7.20 बजे से 7.30 बजे तक पूरे शिमला शहर में ब्लैक आउट होगा। सरकार ने इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश व एडवाइजरी जारी की है और इनके पालन का अपील की है। मॉक ड्रिल से पहले शाम 4 बजे 2 मिनट तक जोर से सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेना होगा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुश्मन देश द्वारा संभावित हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए आम नागरिकों को तैयार करना है। हवाई हमले या अन्य खतरों की स्थिति में लोग क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को दी जाएगी। पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच यह अभ्यास करवाया जाएगा। इससे पहले 1971 में इस तरह का मॉक ड्रिल करवाया गया था। आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में तनाव जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस आतंकी हमले में आतंकी फायरिंग में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। तब से युद्ध की अटकलें लगाई जा रही है। डीसी बोले- प्रशासन की एडवाइजरी का करें पालन DC शिमला अनुपम कश्यप ने आम नागरिकों से मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया, शिमला शहर में मॉक ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” शाम चार बजे होगा। यह अभ्यास डीसी ऑफिस परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में किया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
