शिमला जिला के चौपाल में प्राइवेट बस ऑपरेटर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बस के भीतर सवारियां पूरी तरह भरने के बाद छत्त पर लोगों को ढोया जा रहा है। यह सब मोटा मुनाफा कूटने के लिए किया जा रहा है। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह चौपाल के उप मंडल कुपवी का बताया जा रहा है। लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही धारचंदना से कुपवी जा रही प्राइवेट बस की छत्त पर भी काफी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। यह सीधे सीधे यातायात नियमों का उलंघन है। खतरनाक पहाड़ों को काटकर बनाई गई सड़कों पर इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर अक्सर लोग बसों की छत्तों पर सफर करने को मजबूर है। मगर प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग बेखबर है। बस ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे: RTO परिवहन विभाग के RTO अनिल शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अप्पर शिमला के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर बसों में ओवर लोडिंग चेक की थी। शिमला जिला के चौपाल में प्राइवेट बस ऑपरेटर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बस के भीतर सवारियां पूरी तरह भरने के बाद छत्त पर लोगों को ढोया जा रहा है। यह सब मोटा मुनाफा कूटने के लिए किया जा रहा है। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह चौपाल के उप मंडल कुपवी का बताया जा रहा है। लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही धारचंदना से कुपवी जा रही प्राइवेट बस की छत्त पर भी काफी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। यह सीधे सीधे यातायात नियमों का उलंघन है। खतरनाक पहाड़ों को काटकर बनाई गई सड़कों पर इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर अक्सर लोग बसों की छत्तों पर सफर करने को मजबूर है। मगर प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग बेखबर है। बस ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे: RTO परिवहन विभाग के RTO अनिल शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अप्पर शिमला के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर बसों में ओवर लोडिंग चेक की थी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
