संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर हुई स्थगित:3 दिन से नहीं कर रहे पदयात्रा, दर्शन करने आ रहे भक्त बोले- महाराज जल्द स्वस्थ हों

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर हुई स्थगित:3 दिन से नहीं कर रहे पदयात्रा, दर्शन करने आ रहे भक्त बोले- महाराज जल्द स्वस्थ हों

आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य कुछ दिनों से सही नहीं है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले 3 दिनों से वह पदयात्रा भी नहीं कर रहे। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने वाले भक्त निराश हैं और उनकी आंखों में आंसु हैं। भक्त कह रहे हैं कि महाराज जी जल्द से जल्द स्वस्थ हों और दर्शन दें। सेवादारों ने की घोषणा वृंदावन के श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से केली कुंज आश्रम तक पदयात्रा करने वाले संत प्रेमानंद महाराज पिछले 3 दिनों से रात्रिकालीन पदयात्रा नहीं कर रहे। बुधवार की देर रात उनके पदयात्रा पर न आने की आश्रम के सेवादारों ने घोषणा की। आश्रम के सेवादारों द्वारा की गई घोषणा से दर्शन करने आए भक्त मायूस हो गए। हजारों भक्त लौटे बुधवार की देर रात संत प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान होने वाले दर्शनों के लिए हजारों भक्त पहुंचे हुए थे। देर शाम से ही भक्तों ने उनकी पदयात्रा के रास्ते में अपना डेरा जमा लिया। लेकिन रात करीब एक बजे आश्रम के सेवादार आए और उन्होंने घोषणा की कि महाराज जी आज पदयात्रा नहीं करेंगे आप अपनी दिनचर्या करिए। भक्तों की आंखों में आए आंसू संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की अभिलाषा लिए आए भक्तों को जब यह जानकारी हुई कि वह आज पदयात्रा करने नहीं आयेंगे तो कई भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। पिछले 3 वर्षों से दर्शन करने नियमित रूप से आ रहे हरिओम ने बताया कि वह एक होटल में काम करते हैं। 12-14 घंटे काम करने के बाद महाराज जी के दर्शन करने आते हैं। उनकी आदत बन गई है,पिछले 3 दिन से महाराज जी नहीं आ रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण। हरिओम ने बताया कि उन्होंने बांके बिहारी जी राधा रानी से प्रार्थना की है महाराज जी जल्द से जल्द स्वस्थ हों। राजस्थान से पहुंचे दर्शन करने संत प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान होने वाले दर्शनों के लिए राजस्थान के करौली से पहुंचे भक्त कैलाशी ने बताया कि वह आए थे दर्शन करने लेकिन अब पता चला कि महाराज जी का स्वास्थ्य सही नहीं है अब वापस जा रहे हैं। पदयात्रा स्थगित होने की घोषणा होते ही भक्त मायूस होकर लौटने लग गए। गाड़ी से जा रहे आश्रम संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर नहीं आ रहे लेकिन वह सुबह जल्दी कभी 4 बजे कभी 6 बजे गाड़ी से केली कुंज आश्रम जा रहे हैं। जहां वह राधा रानी की आराधना करते हैं और एकांतिक वार्तालाप में भक्तों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। आश्रम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि महाराज जी की जो किडनी संबंधित समस्या है उसके लिए डायलिसिस अब प्रतिदिन हो रही है जो देर रात तक चलती है यही वजह है कि उनकी पदयात्रा नहीं हो रही। आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य कुछ दिनों से सही नहीं है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले 3 दिनों से वह पदयात्रा भी नहीं कर रहे। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने वाले भक्त निराश हैं और उनकी आंखों में आंसु हैं। भक्त कह रहे हैं कि महाराज जी जल्द से जल्द स्वस्थ हों और दर्शन दें। सेवादारों ने की घोषणा वृंदावन के श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से केली कुंज आश्रम तक पदयात्रा करने वाले संत प्रेमानंद महाराज पिछले 3 दिनों से रात्रिकालीन पदयात्रा नहीं कर रहे। बुधवार की देर रात उनके पदयात्रा पर न आने की आश्रम के सेवादारों ने घोषणा की। आश्रम के सेवादारों द्वारा की गई घोषणा से दर्शन करने आए भक्त मायूस हो गए। हजारों भक्त लौटे बुधवार की देर रात संत प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान होने वाले दर्शनों के लिए हजारों भक्त पहुंचे हुए थे। देर शाम से ही भक्तों ने उनकी पदयात्रा के रास्ते में अपना डेरा जमा लिया। लेकिन रात करीब एक बजे आश्रम के सेवादार आए और उन्होंने घोषणा की कि महाराज जी आज पदयात्रा नहीं करेंगे आप अपनी दिनचर्या करिए। भक्तों की आंखों में आए आंसू संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की अभिलाषा लिए आए भक्तों को जब यह जानकारी हुई कि वह आज पदयात्रा करने नहीं आयेंगे तो कई भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। पिछले 3 वर्षों से दर्शन करने नियमित रूप से आ रहे हरिओम ने बताया कि वह एक होटल में काम करते हैं। 12-14 घंटे काम करने के बाद महाराज जी के दर्शन करने आते हैं। उनकी आदत बन गई है,पिछले 3 दिन से महाराज जी नहीं आ रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण। हरिओम ने बताया कि उन्होंने बांके बिहारी जी राधा रानी से प्रार्थना की है महाराज जी जल्द से जल्द स्वस्थ हों। राजस्थान से पहुंचे दर्शन करने संत प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान होने वाले दर्शनों के लिए राजस्थान के करौली से पहुंचे भक्त कैलाशी ने बताया कि वह आए थे दर्शन करने लेकिन अब पता चला कि महाराज जी का स्वास्थ्य सही नहीं है अब वापस जा रहे हैं। पदयात्रा स्थगित होने की घोषणा होते ही भक्त मायूस होकर लौटने लग गए। गाड़ी से जा रहे आश्रम संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर नहीं आ रहे लेकिन वह सुबह जल्दी कभी 4 बजे कभी 6 बजे गाड़ी से केली कुंज आश्रम जा रहे हैं। जहां वह राधा रानी की आराधना करते हैं और एकांतिक वार्तालाप में भक्तों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। आश्रम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि महाराज जी की जो किडनी संबंधित समस्या है उसके लिए डायलिसिस अब प्रतिदिन हो रही है जो देर रात तक चलती है यही वजह है कि उनकी पदयात्रा नहीं हो रही।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर