सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान 5 गर्डर गिर गए। हादसे में 3 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गर्डर लॉन्चिंग करा रहे अधिकारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसा रविवार रात बड़गांव क्षेत्र के मोरा गांव के पास हुआ। हादसे के समय क्रेन से गर्डर को पुल पर लगाया जा रहा था। तभी क्रेन की वायर टूट गई और मलबा समेत 5 गर्डर नीचे गिर गए। गर्डर लगवा रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए 1 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूरों को निकाला
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम चल रहा है। रविवार शाम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुज पांडेय और प्रोजेक्ट मैनेजर शिव मोहन गर्डर लॉन्चिंग करा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। तीन मजदूर और एक डंपर गर्डर और मलबे की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। डंपर अभी भी मलबे में दबा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। किसान संगठन ने कार्रवाई की मांग की
घटना के तुरंत बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर और निर्माण करा रही संस्था के कर्मचारी फरार हो गए। सूचना मिलने पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपायों के इस तरह काम करवाना मजदूरों की जान जोखिम में डालने जैसा है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुज पांडेय ने कहा कि गंगनहर में पानी छोड़ने के कारण निर्माण कार्य देर शाम तक जारी था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………… ये खबर भी पढ़ें- मेरठ सौरभ हत्याकांड, जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन दिखे:4 दिन से नशा नहीं मिलने से परेशान, मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर और पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल 4 दिन से मेरठ की जेल में बंद हैं। बैरक में दोनों नशा ना मिलने से परेशान और बेचैन दिखे। इससे साहिल की तबीयत बिगड़ गई। जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। नशा उन्मूलन सेंटर के काउंसलर ने साहिल और मुस्कान की काउंसलिंग भी की। डॉक्टर दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। उधर, मुस्कान के गर्भवती होने की खबर के बीच जेल अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान 5 गर्डर गिर गए। हादसे में 3 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गर्डर लॉन्चिंग करा रहे अधिकारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसा रविवार रात बड़गांव क्षेत्र के मोरा गांव के पास हुआ। हादसे के समय क्रेन से गर्डर को पुल पर लगाया जा रहा था। तभी क्रेन की वायर टूट गई और मलबा समेत 5 गर्डर नीचे गिर गए। गर्डर लगवा रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए 1 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूरों को निकाला
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम चल रहा है। रविवार शाम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुज पांडेय और प्रोजेक्ट मैनेजर शिव मोहन गर्डर लॉन्चिंग करा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। तीन मजदूर और एक डंपर गर्डर और मलबे की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। डंपर अभी भी मलबे में दबा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। किसान संगठन ने कार्रवाई की मांग की
घटना के तुरंत बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर और निर्माण करा रही संस्था के कर्मचारी फरार हो गए। सूचना मिलने पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपायों के इस तरह काम करवाना मजदूरों की जान जोखिम में डालने जैसा है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुज पांडेय ने कहा कि गंगनहर में पानी छोड़ने के कारण निर्माण कार्य देर शाम तक जारी था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………… ये खबर भी पढ़ें- मेरठ सौरभ हत्याकांड, जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन दिखे:4 दिन से नशा नहीं मिलने से परेशान, मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर और पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल 4 दिन से मेरठ की जेल में बंद हैं। बैरक में दोनों नशा ना मिलने से परेशान और बेचैन दिखे। इससे साहिल की तबीयत बिगड़ गई। जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। नशा उन्मूलन सेंटर के काउंसलर ने साहिल और मुस्कान की काउंसलिंग भी की। डॉक्टर दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। उधर, मुस्कान के गर्भवती होने की खबर के बीच जेल अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सहारनपुर में एक्सप्रेसवे के 5 गर्डर टूटकर गिरे:मलबे में दबे 3 मजदूरों को निकाला, हालत गंभीर; क्रेन का वायर टूट गया था
